November 1, 2026 5:17 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

गृह मंत्री ने कवयित्री महादेवी वर्मा की पुण्यतिथि पर किया नमन

गृह मंत्री ने कवयित्री महादेवी वर्मा की पुण्यतिथि पर किया नमन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कवयित्री महादेवी वर्मा की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि महादेवी वर्मा ने नारी सामर्थ्य, करुणा और आत्मसंघर्ष को अपने साहित्य में अद्वितीय रूप से अभिव्यक्त किया।
सितंबर 11, नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कवयित्री महादेवी वर्मा की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि महादेवी वर्मा जी ने मानवीय संवेदना और आत्मसंघर्ष को अपने साहित्य में जितनी सहजता से प्रकट किया है, वह दूसरी जगह बिरले ही देखने को मिलता है।

उन्होंने आगे लिखा कि नारी स्वतंत्रता और करुणा को उन्होंने अपनी रचनाओं में प्रधानता दी। हिंदी साहित्य के ‘छायावाद’ के प्रसिद्ध चार स्तंभों में एकमात्र महिला के रूप में उन्होंने सम्पूर्ण साहित्य जगत को नारी सामर्थ्य से आलोकित किया। भारतीय दर्शन और समाज की गहरी समझ रखने वालीं महान कवयित्री महादेवी वर्मा जी को उनकी पुण्यतिथि पर नमन करता हूँ।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal