November 1, 2026 4:03 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

हिंदी दिवस: प्रधानमंत्री और गृहमंत्री सहित देश के शीर्ष नेताओं ने दी शुभकामनाएं

हिंदी दिवस: प्रधानमंत्री और गृहमंत्री सहित देश के शीर्ष नेताओं ने दी शुभकामनाएं

सितंबर 14, नई दिल्ली : हिंदी दिवस पर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री सहित देश के शीर्ष नेताओं ने हिंदी की महत्ता पर जोर दिया। उन्होंने हिंदी को भारतीय संस्कृति की पहचान बताते हुए इसके विकास और प्रचार का संकल्प लेने की अपील की।

हिंदी दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। इन नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर हिंदी की गरिमा और महत्व पर अपने विचार साझा किए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
ने कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी पहचान और संस्कारों की जीवंत धरोहर है। उन्होंने अपील की कि हम सभी मिलकर हिंदी सहित सभी भारतीय भाषाओं को समृद्ध बनाएं और आने वाली पीढ़ियों तक गर्व के साथ पहुँचाएं। उन्होंने कहा कि विश्व पटल पर हिंदी का बढ़ता सम्मान हम सबके लिए गर्व का विषय है।

गृह मंत्री अमित शाह
ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि 2014 के बाद से सरकारी कामकाज में हिंदी को बढ़ावा मिला है। उन्होंने कहा कि हिंदी सहित सभी भारतीय भाषाओं को विज्ञान, न्याय और प्रशासन की धुरी बनाया जा रहा है। सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर गृह मंत्री ने लिखा कि हिंदी तकनीक, विज्ञान और अनुसंधान की भाषा बनती जा रही है। उन्होंने कहा कि हिंदी ने आजादी के आंदोलन से लेकर आपातकाल तक देश को एक सूत्र में बाँधे रखा है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
ने कहा कि हिंदी केवल भाषा नहीं बल्कि हमारी राष्ट्रीय चेतना, सांस्कृतिक अस्मिता और भावनात्मक एकता की सशक्त अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम से आज तक हिंदी देश को जोड़ने का कार्य कर रही है और हमें इसके संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लेना चाहिए।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर
ने अपने संदेश में कहा कि हिंदी हमारी संस्कृति और परंपराओं के प्रति दुनिया की बढ़ती रुचि का प्रतीक है। उन्होंने विश्व भर में हिंदी के प्रचार में लगे भाषाविदों और हिंदी प्रेमियों को विशेष रूप से धन्यवाद दिया।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण