November 1, 2026 4:03 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारत की जैस्मीन लैम्बोरिया ने मुक्केबाजी विश्व चैंपियनशिप 2025 में स्वर्ण पदक जीता

मुक्केबाजी में, भारत की जैस्मीन लैम्बोरिया ने ब्रिटेन के लिवरपूल में आयोजित विश्व चैंपियनशिप 2025 में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है।
मुक्केबाजी में, भारत की जैस्मीन लैम्बोरिया ने ब्रिटेन के लिवरपूल में आयोजित विश्व चैंपियनशिप 2025 में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता जैस्‍मीन ने महिलाओं के 57 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में हुए कडे मुकाबले में पोलैंड की जूलिया सेरेमेटा को 4-1 से हराया।

जैस्मीन पहले राउंड में पिछड़ रही थीं, लेकिन दूसरे राउंड में उन्होंने जोरदार वापसी की। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और पौलेंड के मुक्केबाज को हरा दिया। जैस्मीन की यह जीत विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि पेरिस ओलंपिक में वह जल्दी बाहर हो गई थीं। इस जीत से विश्व मंच पर जैस्‍मीन की शानदार वापसी हुई है।

भारत की महिला मुक्केबाजों ने चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल तीन पदक जीते। नूपुर श्योराण ने 80 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में पोलैंड की अगाता काज़्मार्स्का से 3-2 से हारकर रजत पदक से संतोष करना पडा। ओलंपियन पूजा रानी ने कांस्य पदक जीता। हालांकि, पुरुष मुक्केबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और वे कोई पदक नहीं जीत पाए।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण