केंद्रीय मंत्री ने किया स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम 2025 का उद्घाटन
सितंबर 16, नई दिल्ली:
नई दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल और शहरी आवास और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने संयुक्त रूप से स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम 2025 का उद्घाटन किया। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस कर्टेन रेजर कार्यक्रम की थीम स्वच्छोत्सव- सभी के लिए स्वच्छ, हरित और स्वस्थ भविष्य का जश्न मनाना है।
प्रेस कॉन्फ्रेन्स के माध्यम से केन्द्रीय मंत्री ने 15 दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों में होनेवाले कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। इस दौरान रक्तदान शिविर, एक पेड़ मां के नाम, प्रबुद्धजनों की बैठक, जीएसटी पर व्यवसायियों का सम्मेलन, साहित्य वितरण जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे।












