थाना लिंक रोड पुलिस टीम द्वारा
गाजियाबाद आज दिनांक 18.01.2025 को थाना लिंकरोड पुलिस टीम द्वारा थाना लिंक रोड पर अपहरण के सम्बन्ध में पंजीकृत अभियोग में अपहर्ता उम्र करीब 5 वर्ष की तलाश हेतु ग्राम महाराजपुर एवं मिलने के संभावित स्थानों पर चेकिंग के दौरान सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की अपहर्ता उम्र करीब 5 वर्ष को ले जाने वाला नूर आलम उर्फ राजू कौशांबी बस अड्डे की ओर जाते हुए देखा है । इसी सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना लिंकरोड़ पुलिस टीम द्वारा नूर आलम उर्फ राजू का पीछा किया गया । पुलिस को पीछे आते देख नूर आलम कौशांबी बस अड्डे के पीछे पड़े खाली मैदान में छुप गया । जहां पर अभियुक्त नूर आलम ने खुद को पकड़े जाते हुए देखकर झाड़ियां की आड़ लेकर पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर झौंक दिया । पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में भाग रहे अभियुक्त नूर आलम के दोनों पैरों में गोली लगी है । अभियुक्त नूर आलम को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर इलाज हेतु अस्पताल भेज दिया गया है। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है ।












