November 1, 2026 2:56 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग में शामिल बदमाश एनकाउंटर में ढेर


सितंबर 18, नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के बरेली में 12 सितंबर को बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर हुई फायरिंग में शामिल दो आरोपी एनकाउंटर में मारे गए हैं। बुधवार को गाजियाबाद में दिल्ली पुलिस और यूपी एसटीएफ ने संयुक्त अभियान चलाया, इस दौरान बदमाशों से उनकी मुठभेड़ हुई जिसमें दो आरोपी घायल हो गए थे लेकिन बाद में उनकी मौत हो गई।

जांच में सामने आया कि गोलीबारी करने वाले दोनों आरोपी कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बरार और रोहित गोदारा के लिए काम करते थे। दरअसल, 12 सितंबर को सुबह लगभग 3:45 बजे, दो बाइक सवार बदमाशों ने बरेली के सिविल लाइंस स्थित अभिनेत्री के पैतृक घर के बाहर कई राउंड गोलियां चलाई थीं।

इस घटना का खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया था और तुरंत सटीक कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए थे। जिसके बाद कई स्तरों पर जानकारी इकट्ठा कर कार्रवआी की गयी। वहीं नोएडा में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडिशनल एसपी) राज कुमार मिश्रा ने कहा कि 12 सितंबर को बरेली में अभिनेत्री दिशा पटानी के आवास पर गोलीबारी की गई।

पुलिस अधीक्षक राज कुमार मिश्रा ने कहा कि चूंकि गोलीबारी में शामिल अपराधियों की गतिविधि दिल्ली और हरियाणा में है, इसलिए हरियाणा एसटीएफ और काउंटर-इंटेलिजेंस दिल्ली यूनिट की मदद ली गई। दो अपराधियों की पहचान रविंदर और अरुण के रूप में हुई। जब हमने उन्हें गाजियाबाद में रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस टीमों पर गोलीबारी की।

उन्होंने कहा कि जवाबी गोलीबारी में वे गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। कुछ पुलिस अधिकारी भी घायल हुए हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण