November 1, 2026 1:41 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

दिल्ली: कर्तव्य पथ पर कलाकारों ने बनाई 10 KM लंबी लाइव पेटिंग

दिल्ली: कर्तव्य पथ पर कलाकारों ने बनाई 10 KM लंबी लाइव पेटिंग

सितंबर 19, नई दिल्ली:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में नई दिल्ली नगरपालिका परिषद ((NDMC)) द्वारा आज सेवा सप्ताह के अंतर्गत एक भव्य लाइव पेंटिंग कार्यक्रम आयोजित की गई। इस विशेष आयोजन में 10 किलोमीटर लंबे कैनवास पर “विकसित भारत के रंग, कला के संग” थीम पर 35 हजार से अधिक कलाकारों ने पेंटिंग बनाकर एक नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया।

इस कार्यक्रम में पद्म पुरस्कार से सम्मानित कई प्रसिद्ध कलाकारों के साथ बड़ी संख्या में स्कूली छात्र भी शामिल हुए। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, किरेन रिजीजू और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू ने कहा कि यह आयोजन ऐसे समय पर हो रहा है जब देश विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में अनेक प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा, “कला भी एक ऐसा माध्यम है जिसमें विकास और विरासत, दोनों का समावेश होता है। एनडीएमसी ने इस आयोजन के माध्यम से उस सोच को साकार रूप दिया है।”

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal