October 31, 2026 11:14 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

महाराजा अग्रसेन जयंती पर बड़ौत में हुआ भजन संध्या का भव्य आयोजन

महाराजा अग्रसेन जयंती पर बड़ौत में हुआ भजन संध्या का भव्य आयोजन

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।
बड़ौत नगर के तीर्थंकर ऋषभदेव सभागार में महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली एनसीआर से आये सैंकडो अतिथियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उदघाटन प्रमुख समाजसेवी जिन्दल पब्लिक स्कूल गाजियाबाद के राम अवतार जिन्दल ने किया। कार्यक्रम के आयोजक श्री अग्रसेन समाज कल्याण ट्रस्ट बड़ौत के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में आने वाले अतिथियों को पटका पहनाकर व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध भजन गायक विशाल शैली पटियाला और हरीश अनमोल दिल्ली ने एक से बढ़कर एक भजन सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्री अग्रसेन समाज कल्याण ट्रस्ट बड़ौत के अध्यक्ष सुनील मित्तल ने कार्यक्रम में आये अतिथियों, अग्रवाल महासंघ बड़ौत और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष मनोज सिंघल, उपाध्यक्ष राजीव गुप्ता, महामंत्री नीरज गुप्ता, कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष विवेक गर्ग, मंत्री दीपक गोयल, मंत्री संदीप गर्ग, प्रेस प्रवक्ता उत्सव जिन्दल, ऑडिटर वैभव गुप्ता, संगठन मंत्री नितिन मित्तल, प्रचार मंत्री सचिन अग्रवाल, सह प्रचार मंत्री अमन सिंघल सहित विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों के सैंकड़ों लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal