October 31, 2026 10:26 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

नदियों व पवित्र सरोवरों में हुआ मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन

नदियों व पवित्र सरोवरों में हुआ मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन

बलरामपुर में राप्ती नदी के सिसई घाट पर मां दुर्गा की प्रतिमा को क्रेन से विसर्जन किया गया

केन्द्रीय दुर्गा पूजा समन्वय समिति के अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू चैयरमैन द्वारा मंच पर सभी लोगों को पगड़ी बांधकर स्वागत किया गया

जनपद बलरामपुर मे दस दिवसीय शारदीय नवरात्रि के दौरान पूजा पंडालों में स्थापित की गई दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन बृहस्पतिवार को हर्षोल्लास संपन्न हो गया विसर्जन शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा विसर्जन के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गए थे नगर के वीर विनय चौराहे पर केन्द्रीय दुर्गा पूजा समन्वय समिति के कार्यक्रम में नगर की सभी मूर्तियां एकत्र हुई यहां से व्यवस्था की गई जिसमें मुख्य अतिथि सदर विधायक पलटू राम,तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला,विशिष्ट अतिथि बृजानंन्द महाराज महंत गेल्हापुर,रवि मिश्रा जिलाध्यक्ष भाजपा,धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू चैयरमैन,कुसुम चौहान पूर्व चैयरमैन,संस्थापक अध्यक्ष राज कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू चैयरमैन,कार्यकारी अध्यक्ष अविनाश मिश्रा,महामंत्री अंकुर चौहान मालू,रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी आदि लोगों ने विसर्जन शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया शोभायात्रा में श्रद्धालु अबीर गुलाल उड़ाते हुए मां अंबे के गीतों पर थिरकते नजर आए शोभायात्रा नगर के परंपरागत मार्गो से होती हुई राप्ती नदी के सिसई घाट पहुंची इसके बाद लोगों ने श्रद्धा के साथ राप्ती नदी में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन किया शोभायात्रा मार्ग पर नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू की तरफ से श्रद्धालुओं के लिए मिष्ठान व पेयजल की व्यवस्था की गई जिसमें मुख्य अतिथि सदर विधायक पलटू राम तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, विशिष्ट अतिथि बृजानंन्द महाराज महंत गेल्हापुर,रवि मिश्रा जिलाध्यक्ष भाजपा,धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू चैयरमैन,विनय वर्मा विधायक शोहरतगढ़,कुसुम चौहान पूर्व चैयरमैन,डॉक्टर कौशल्या गुप्ता,डॉ विशाल मिश्रा,
डी पी सिंह बैस,डॉ अजय सिंह पिंकू,विजय गुप्ता,रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी गौ सेवक,डीएन सिंह,पाटेश्वरी प्रसाद गुप्ता पट्टे भैया,लड्डू सिंह जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद,डॉक्टर कुलदीप वर्मा,कृष्णा गोपाल गुप्ता,तुलसीश दुबे,रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी गौ सेवक,अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय, सदर एसडीएम हेमंत कुमार गुप्ता,सीओ सिटी ज्योति श्री, नगर कोतवाल सुधीर कुमार सिंह,सभासद प्रतिनिधि संदीप मिश्रा,विनोद गिरि,सौरभ रतन पांडे विकास मिश्रा,शिवम मिश्रा, आदि लोगों को चैयरमेन धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू द्वारा मंच पर सभी लोगों को पगड़ी बांधकर स्वागत किया गया व विसर्जन के साथ ही नगर में दस दिवसीय शारदीय नवरात्रि महोत्सव का समापन हो गया नगरवासियों ने मां दुर्गा से सुख,समृद्धि और शांति की कामना की पूरे आयोजन में सामाजिक समरसता,धर्मिक श्रद्धा और भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी को अभिभूत किया व काफी संख्या में लोग मौजूद रहे

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण