सिख जत्थों की यात्रा से मजबूत होगा आस्था का जुड़ाव: सिरसा
अक्टूबर 03, नई दिल्ली: दिल्ली सिक्ख गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के पूर्व अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का गुरुपुरब पर सिख जत्थों को पाकिस्तान जाने की अनुमति देने पर आभार जताया है।
दिल्ली के कैबिनेट मंत्री और दिल्ली सिक्ख गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के पूर्व अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का गुरुपुरब पर सिख जत्थों को पाकिस्तान जाने की अनुमति देने पर आभार जताया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात के बावजूद यह फैसला सिखों की आस्था और पहचान का सम्मान है। दरअसल, गुरुनानक देव जी का प्रकाश पर्व नवंबर में मनाया जाता है। इस मौके पर ननकाना साहिब की यात्रा के लिए भारत से सिखों का जत्था पाकिस्तान रवाना होता है












