October 31, 2026 10:29 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

दिल्ली में पहली बार आर्चरी प्रीमियर लीग का आगाज, दुनियाभर के तीरंदाज शामिल

दिल्ली में पहली बार आर्चरी प्रीमियर लीग का आगाज, दुनियाभर के तीरंदाज शामिल

अक्टूबर 03, नई दिल्ली: भारत की राजधानी दिल्ली में पहली बार आर्चरी प्रीमियर लीग (APL) का आयोजन हो रहा है। यह प्रतियोगिता यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया जा रहा है, दुनिया के शीर्ष तीरंदाज हिस्सा ले रहे हैं।

भारत की दिग्गज तीरंदाज ज्योति सुरेखा वेन्नम ने इस टूर्नामेंट को देश में तीरंदाजी के लिए एक बड़ा अवसर बताया है। उन्होंने डीडी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि यह लीग देश में इस खेल के स्तर को ऊंचा उठाने में मदद करेगी।

ज्योति ने कहा कि दूसरे खेलों में जब लीग शुरू हुईं तो लोग उस खेल को समझे और उसमें उनकी रुचि बढ़ी, उसी तरह यह लीग भी तीरंदाजी को आगे बढ़ाएगी। पहली बार भारत में इस तरह का टूर्नामेंट हो रहा है और हमें विदेशी खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिलेगा। इससे बहुत कुछ सीखने को मिलेगा क्योंकि वे वर्ल्ड के टॉप एथलीट्स हैं।

उन्होंने बताया कि अब तक वे केवल भारतीय टीम के रूप में खेलती रही हैं, लेकिन इस बार विदेशी खिलाड़ी भी टीमों का हिस्सा हैं। यह उनके लिए एक नया अनुभव है।

ज्योति सुरेखा ने भारत सरकार की खेलो इंडिया योजना और नई नीतियों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया जैसी योजनाओं से देश में खिलाड़ियों को बेहतर ट्रेनिंग, आधुनिक अकादमियां और सुविधाएं मिल रही हैं। इससे युवा खिलाड़ियों को खेल में आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal