भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत और स्थिर: RBI गवर्नर
अक्टूबर 03, नई दिल्ली: आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था वैश्विक हालात के बावजूद स्थिर बनी हुई है। विदेशी मुद्रा भंडार, महंगाई नियंत्रण और बैंकिंग सेक्टर की मजबूती अहम वजह हैं।
भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत और स्थिर बताया। कौटिल्य इकोनॉमिक कॉन्क्लेव के दौरान संबोधित करते हुए आरबीआई गवर्नर ने कहा कि मज़बूत आर्थिक बुनियाद और लगातार चल रहे सुधारों के कारण भारत आज अस्थिर वैश्विक हालात में स्थिरता का स्तंभ बनकर उभरा है।
उन्होंने कहा कि पर्याप्त विदेशी मुद्रा भंडार, नियंत्रित महँगाई, सीमित चालू खाता घाटा और बैंकों और कंपनियों की मज़बूत वित्तीय स्थिति ने भारतीय अर्थव्यवस्था को आधार दिया है। आरबीआई गवर्नर ने कहा कि हाल की चुनौतियों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था मज़बूत और लचीली वृद्धि की राह पर है












