November 8, 2026 2:03 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

चेकिंग के दौरान गोकश से हुई मुठभेड़ में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया

गाजियाबाद – थाना लोनी बॉर्डर पुलिस टीम द्वारा जिसके पास से 01 तमंचा नाजायज 315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस, 02 खोखा कारतूस 315 बोर व 03 रस्सी, एक कुल्हाडी, एक दाव, एक ब्रेड का पैकेट व एक चोरी की मोटर साइकिल बरामद ।🛑 दिनाँक-18/01/25 को थाना लोनी बॉर्डर पुलिस को चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक संदिग्ध व्यक्ति लालबाग मण्डी के आस-पास मोटर साइकिल से घूम रहा है जिसके पास अवैध अस्लाह और गौकशी के उपकरण भी हैं यदि जल्दी की जाये तो पकडा जा सकता है प्राप्त सूचना पर थाना लोनी बॉर्डर पुलिस द्वारा लाल बाग क्षेत्र मे सघन चेकिंग शुरू कर दी कि तभी लालबाग की ओर से एक मोटरसाइकिल पर आ रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को टोर्च की रोशनी दिखा कर रोकने का प्रयास किया तो पुलिस वालो को अचानक सामने देख सकपका कर मोटर साइकिल मोडकर भागने लगा। इसी हडबडी में मोटर साइकिल फिसलकर गिर गयी और उस व्यक्ति ने पुलिस वालों पर जान से मारने की नीयत से एक राउन्ड सीधा फायर किया जिससे पुलिस वाले ट्रेनिंग में सिखलाये गये तरीके से बाल बाल बचे तथा थानाध्यक्ष द्वारा ललकार कर बदमाश को आत्मसमर्पण करने के लिए चेतावनी दी परन्तु चेतावनी का इस बदमाश पर कोई असर नहीं पड़ा और पुनः जान से मारने की नीयत से एक राउन्ड सीधा फायर किया, जिससे बचते बचाते हुए आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा फायर किया गया जिसमें बदमाश घायल हो गया तथा मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार हेतु चिकित्सालय भेजा गया । गिरफ्तार अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है तथा अन्य विस्तृत पूछताछ की जा रही है ।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण