October 31, 2026 9:46 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

बरवाला के देव जाहरवीर गोगाजी धाम में हुआ वार्षिक भंडारे व जागरण का भव्य आयोजन

बरवाला के देव जाहरवीर गोगाजी धाम में हुआ वार्षिक भंडारे व जागरण का भव्य आयोजन

– चमत्कारी देव जाहरवीर गोगाजी धाम बरवाला में आयोजित देवी जागरण में उत्तर भारत के सिद्ध-साधु संतो ने की शिरकत

– धाम की महंत और आध्यात्मिक गुरू बिन्दुनाथ जी उर्फ सिद्धेश्वरी नाथ जी ने धाम में आये अतिथियों को किया सम्मानित

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।
उत्तर भारत के प्रसिद्ध और सिद्ध तीर्थ स्थलों में शुमार बिन्दुनाथ जी उर्फ सिद्धेश्वरी नाथ जी के बरवाला स्थित चमत्कारी देव जाहरवीर गोगाजी धाम में वार्षिक विशाल भण्ड़ारे और देवी जागरण का आयोजन हुआ। देवी माता के जागरण में उत्तर भारत के जाने-माने सिद्ध साधु-संतो ने शिरकत की। सर्वप्रथम धाम की महंत और आध्यात्मिक गुरू बिन्दुनाथ जी ने धाम में विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की। इसके उपरान्त धाम में भंडारे और जागरण का शुभारम्भ हुआ। जागरण में भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक देवी मॉं के भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को मंत्र-मुग्ध कर दिया। जागरण में आये साधू संतो और अतिथियों का बिन्दुनाथ जी उर्फ सिद्धेश्वरी नाथ जी ने अभिनंदन किया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने सिद्ध साधु-संतो का आशीर्वाद लिया। धाम की महंत बिन्दुनाथ जी ने धाम में पधारे समस्त अतिथियों व श्रद्धालुओं का आश्रम की ओर से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति जी और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित अंतरराष्ट्रीय अवार्डी वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, पहलवान जितेन्द्र तोमर, महिपाल पूर्व प्रधान, नरेश ठेकेदार, निशान्त तोमर, सुरेशपाल, सन्नी तोमर, सेवक संजय ठाकुर, चुलकाना से आये सन्नी जी और उनकी टीम सहित सैंकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal