October 31, 2026 7:32 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

गौरीपुर जवाहरनगर के श्री हनुमान मंदिर में हुआ भंडारे का आयोजन

गौरीपुर जवाहरनगर के श्री हनुमान मंदिर में हुआ भंडारे का आयोजन

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। गौरीपुर जवाहरनगर के सोनीपत रोड़ स्थित संकट मोचन श्री हनुमान मंदिर राम लखन जानकी जी के पावन दरबार में 1 सप्ताह से परमार्थ के लिए चल रहे सवा लाख गायत्री का अनुष्ठान पूर्ण होने पर मंदिर परिसर में यज्ञ पूर्णाहूति के उपरान्त भंडारे का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण कार्यक्रम गुरू महाराज धर्मवीर भगत जी के पावन सानिध्य में सम्पन्न हुआ। संकट मोचन श्री हनुमान मंदिर राम लखन जानकी जी के पावन दरबार की ओर से रणवीर सिंह ने बताया कि अनुष्ठान के पूर्ण होने के अवसर पर सुप्रसिद्ध प्राचीन दादूपीठ आश्रम ग्वालीखेड़ा के महंत, शिक्षक व विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया था। बताया कि दादूपीठ आश्रम ग्वालीखेड़ा के महंत डॉ साधुराम स्वामी ने आचार्य रिषिराज शास्त्री, आचार्य सागर शास्त्री जिवाना जिवानी, आचार्य अभिषेक शास्त्री नरेला दिल्ली, आचार्य शिवम शास्त्री सलावा मेरठ वालों के साथ-साथ आश्रम के 125 विद्यार्थियों सहित इस धार्मिक कार्य में भाग लिया। सभी अतिथियों का गुरू महाराज धर्मवीर भगत जी द्वारा सम्मान किया गया और इस पुनीत कार्यक्रम में आने के लिए आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर डॉ संजीव आर्य, महामहिम राष्ट्रपति जी व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, तेजपाल सिंह ठेकेदार, चन्द्रपाल ठेकेदार, रमेश ठेकेदार, डॉ गजेन्द्र सिंह खेड़ा, आकाश ठेकेदार, अमित शर्मा, प्रवीण तोमर सिरसली, यशपाल खानपुर, दीपक कुमार बड़ौली, राहुल चौहान गौरीपुर, कुलदीप अहैड़ा, बसंत पानीपत सहित अनेकों लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal