October 31, 2026 7:33 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

महिलाओं में अल्जाइमर और मल्टीपल स्क्लेरोसिस का खतरा अधिक

महिलाओं में अल्जाइमर और मल्टीपल स्क्लेरोसिस का खतरा अधिक

अक्टूबर 17, नई दिल्ली: अमेरिकी वैज्ञानिकों ने एक्स क्रोमोसोम के KDM6A जीन की पहचान की है, जो महिलाओं के मस्तिष्क में सूजन बढ़ाता है। जिसके कारण महिलाएं पुरुषों की तुलना में अल्जाइमर और मल्टीपल स्क्लेरोसिस जैसी बीमारियों से अधिक प्रभावित होती हैं।

कैलिफोर्निया-लॉस एंजिल्स विश्वविद्यालय के शोध में पाया गया कि महिलाओं में दो एक्स क्रोमोसोम के कारण उनमें इंफ्लेमेशन की दोहरी संभावना होती है, जो समय से पहले बुढ़ापा और न्यूरोलॉजिकल बीमारियों को बढ़ाता है। चूहों पर किए गए प्रयोग में, जब KDM6A जीन और उससे जुड़े प्रोटीन को निष्क्रिय किया गया, तो मादा चूहों में तंत्रिका विकार और मल्टीपल स्क्लेरोसिस जैसे लक्षणों में सुधार पाया गया।

वैज्ञानिकों ने डायबिटीज की दवा मेटफॉर्मिन से भी इस जीन के प्रोटीन को निष्क्रिय किया, जिससे सूजन घट गई। हालांकि, यह असर नर चूहों में नहीं देखा गया। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस शोध से यह पता चलता है कि महिलाओं में दो एक्स क्रोमोसोम होने के कारण उनमें अल्जाइमर और मल्टीपल स्क्लेरोसिस की संभावना बढ़ जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal