November 8, 2026 1:54 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

बैठक व भेंट वार्ता के दौरान अधिकारियों और पत्रकारों ने नवनियुक्त जिलाधिकारी का स्वागत किया

जिलाधिकारी श्री दीपक मीणा की अध्यक्षता में माननीय मुख्यमंत्री डैशबोर्ड जिला अनुश्रवण पुस्तिका (राजस्व एवं विकास कार्य से सम्बंधित) एवं सीएमआईएस पोर्टल पर परियोजनाओं की मासिक प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा बैठक आहूत, अधिकारियों व पत्रकारों से की वार्ता

अच्छी रैंकिंग वाले उत्कृष्ठ व खराब रैंकिंग वाले कार्यों में करें बेहतर सुधार: जिलाधिकारी श्री दीपक मीणा

शिकायतों का शत—प्रतिशत निराकरण व सरकारी योजनाओं को जन—जन तक पहुंचना मेरी प्राथमिकता: जिलाधिकारी श्री दीपक मीणा

गाजियाबाद। दुर्गावती देवी सभागार, विकास भवन, कलैक्ट्रेट में जिलाधिकारी श्री दीपक मीणा की अध्यक्षता में माननीय मुख्यमंत्री डैशबोर्ड जिला अनुश्रवण पुस्तिका (राजस्व एवं विकास कार्य से सम्बंधित) एवं सीएमआईएस पोर्टल पर परियोजनाओं की मासिक प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा बैठक आहूत हुई।*जिलाधिकारी महोदय ने की खराब रैंक लाने वाले विभागों की समीक्षा*जिलाधिकारी श्री दीपक मीणा द्वारा खराब रैंक लाने वाले विभागों को समझाते हुए खराब रैंक आने का कारण स्पष्ट कराया गया, जिस पर अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि केपीआई में कुछ परेशानियों आ रही थी जो कि अब सही हो गयी हैं जिससे आगामी माह की रैंकिंग अच्छी आयेगी। वहीं कुछ अधिकारियों द्वारा स्पष्ट किया गया कि वह समय से पोर्टल अपडेट नहीं कर पाये, इसके साथ ही अन्य कारण भी सामने आएं। जिलाधिकारी महोदय ने स्पष्ट किया कि यदि पोर्टल से सम्बंधित कोई भी शिकायत या समस्या है तो मुझे अवगत करायें, आगामी माह में किसी रैकिंग खराब नहीं आनी चाहिए। साथ ही सभी अधिकारी किसी भी कार्य को अपनी स्तर पर लम्बित ना छोड़े, जैसे ही कोई कार्य आपकी टेबिल पर आता है उसका तुरन्त निराकरण करें या आपके स्तर का नहीं है तो उसे त्वरित निस्तारण के लिए सम्बंधित विभाग को भेंजे। आईजीआरएस पर आने वाले शिकायतों का निस्तारण करने पर स्थलीय निरीक्षण व फीड़बैक किसके द्वारा दिया गया है उसकी पूर्ण जानकारी सम्पर्क सूत्र हित अपलोड़ करें। जनप्रतिधियों के साथ किये गये पत्राचार हेतु रजिस्टर बनाये एवं विभाग द्वारा किये गये शिकायत एवं कार्यो (योजनाओं) से सम्बधित कार्यों में हुई प्रगति का भी रजिस्टर बनाये। *उत्तर प्रदेश दिवस—2025 समारोह की समीक्षा की*बैठक के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि शासनादेश के अनुपालन में 24—26 जनवरी 2025 को हिन्दी भवन लोहिया नगर गाजियाबाद में प्रात: 11:00 बजे से ”उत्तर प्रदेश दिवस—2025” कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा जिसमें वर्ष 2025 के ”उत्तर प्रदेश दिवस ” आयोजन की मुख्य थीम ”विकास एवं विरासत प्रगति पथ पर उत्तर प्रदेश” है। अतएव समस्त विभागों द्वारा इसी थीम पर प्रदर्शनियां, संगोष्ठियां, सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं, रोड शो, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं जनपद की धरोहर की प्रर्दशनियों का आयोजन किया जायेगा। जिसमें 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती, 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस, 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस व मतदाता जागरूकता दिवस एवं 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जायेगा। सभी विभाग शासनदेश के अनुपालन में आवंटित स्टाल पर आदेशित प्रदर्शनी की थीम व अपने विभाग से सम्बंधित योजनाओं की प्रदर्शनी लगाना सुनिश्चित करेंगे। स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों एवं विजेता प्रतियोगिताओं को उपहार या भेंट ऐसी देनी चाहिए जो कि उनके काम आ सके।*बैठक में मुख्य उपस्थिति*बैठक में मुख्य रूप से मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव गोपाल, डीएफओ ईशा तिवारी, सीएमओ डॉ.भवतोष शंखधर, एडीएम ई श्री रणविजय सिंह, एडीएम एल/ए श्री विवेक मिश्र, एडीएम सिटी श्री गम्भीर सिंह, एडीएम एफ/आर श्री सौरभ भट्ट, एसडीएम मोदीनगर डॉ.पूजा गुप्ता, एसडीएम लोनी श्री राजेन्द्र कुमार, एसडीएम सदर श्री अरूण दीक्षित, डीडीओ श्रीमती प्रज्ञा श्रीवास्तवा सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी/प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।*जिलाधिकारी महोदय ने की पत्रकारों से भेंट वार्ता*बैठक के उपरांत जिलाधिकारी श्री दीपक मीणा ने पत्रकारों से भेंट वार्ता की। इस दौरान पत्रकारों द्वारा जिलाधिकारी महोदय से जनपद के विकास हेतु उनकी कार्य योजना सहित जनपद की विभिन्न समस्याओं से सम्बंधित सवालात किये गये। जिलाधिकारी ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ है, मै अभी इस जिले में नया आया हूं जनपद की काफी समस्याओं से अवगत हूं और आने वाले समय में शेष समस्याओं से मीडिया बंधुओं, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और जनपदवासियों के सहयोग से शीघ्र अवगत हो जाऊंगा। जनपदवासियों की समस्याओं और सरकार की योजनाओं को शत—प्रतिशत लाभार्भियों तक पहुंचाना मेरी प्राथमिकता रहेंगी। बैठक व भेंट वार्ता के दौरान अधिकारियों और पत्रकारों ने नवनियुक्त जिलाधिकारी का स्वागत किया।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण