October 30, 2026 12:00 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

नई दिल्ली: अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान दिल्ली पुलिस पर चले पत्थर,

नई दिल्ली: अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान दिल्ली पुलिस पर चले पत्थर,

दिल्ली में तुर्कमान गेट स्थित रामलीला मैदान के पास फ़ैज़ ए इलाही मस्जिद के आसपास आधी रात को अवैध अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई हुई. इस दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए. मस्जिद के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और नारेबाजी करने लगे. पुलिस ने सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी और लोगों को रोकने के लिए हल्का बल प्रयोग भी किया. अतिक्रमण हटाने के दौरान हुई झड़प में 5 पुलिस कर्मी घायल हो गए.
राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान के पास तुर्कमान गेट और फैज़-ए-इलाही मस्जिद के आसपास दिल्ली नगर निगम द्वारा चलाए गए बड़े अतिक्रमण विरोधी अभियान के बाद आज सुबह पूरे इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखने को मिले. दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देशों पर की गई इस कार्रवाई के बाद किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस ने पूरे क्षेत्र में व्यापक बैरिकेडिंग की है.

दिल्ली पुलिस के साथ अर्धसैनिक बल रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवान भी स्थानों पर तैनात किए गए हैं. रात में पथराव करने के मामले में पुलिस ने फिर दर्ज कर पांच लोगों को हिरासत में लिया है.
आज 7 जनवरी की सुबह से ही तुर्कमान गेट, रामलीला मैदान व आसपास के इलाकों में जगह-जगह बैरिकेड्स लगाए गए हैं, जिससे बाहर से किसी भी अनावश्यक भीड़ की एंट्री को रोकी जा सके. बाहर से आने वाले लोगों को पुलिस द्वारा पूछताछ व पहचान के बाद ही इलाके में प्रवेश दिया जा रहा है. हर चौराहे, गली व प्रवेश मार्ग पर पुलिस बल की तैनाती की गई है और हर गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
आधी रात के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान हालात उस समय तनावपूर्ण हो गए थे, जब कुछ शरारती तत्वों ने पुलिस व एमसीडी कर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया था. हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा था. आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए थे. इस झड़प में कुछ पुलिसकर्मी घायल भी हुए थे. हालांकि, त्वरित कार्रवाई व अतिरिक्त बल की तैनाती के बाद स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया था.

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण