*2011 की जनगणना के आधार पर चयनित पात्रों को जरनेट कर दिये जा रहे हैं आयुष्मान कार्ड
एटा। भारत वर्ष में सितंबर २०१८ लागू की गई विश्व की विशाल स्वास्थ योजना प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को लेकर एटा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेंद्र प्रसाद बेहद संजीदा है मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा विशेष रुचि लिए जाने से इस दिशा में कामकाज में उपलब्धि परक तेजी आई है।विशेष अभियान चला कर स्वास्थ विभाग के अस्पतालों और चिकित्सा यूनिटों द्वारा गम्भीरता से प्रयास कर रहा। डा राजेंद्र प्रसाद ने आयुष्मान योजना के उपलब्धियों के आंकड़े साझा करते हुए बताया है कि योजना के अंतर्गत जिले भर में १,२६१५४(एक लाख छब्बीस हजार एक सौ चौवन) परिवार लक्षित थे जिनमें 119 237 परिवार कवर्ड किए गए जो कुल लक्ष्य का 94.52 प्रतिशत है,इस प्राप्त लक्ष्य में कुल लाभार्थी 548177 (पांच लाख अड़तालिस हजार एक सौ ससत्तर) हैं।इनको प्राइवेट सरकारी अस्पतालों में उपचार दिया गया है जिसमें इस योजना से ५९.४४ करोड़ की धनराशि अस्पतालों को भुगतान की गई है। वह बताते हैं सीनियर सिटीजन या ओल्ड एज श्रेणी लाभार्थी २४३७९ ( चौबीस हजार तीन सौ उन्नासी) है।एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि सत्तर + के लाभार्थियों का कोई विशेष डेटा नहीं हैं क्योंकि हर दिन कोई न कोई इस उम्र सीमा को पार करता है। अस्पतालों स्वास्थ केंद्रों एवं कार्य में लगे हुए पटलों को निर्देशित किया है वे इस श्रेणी के लाभार्थियों का चयन कर अपडेट प्राथमिकता से करें।इसको और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आयुष्मान योजना के गोल्डन कार्ड बनाने का पटल अनेक जगह संचालित हैं।
विशेष अभियान/पखवाड़े चला कर स्वास्थ विभाग गम्भीरता से जागरूकता के प्रयास कर रहा। इस योजना के तकनीकी सेल को प्रभावी ढंग से एक्टिवेट किया गया है।आवश्यक निर्देश दिए तथा सिस्टम को तकनीकी सहायकों की सेवाये उपलब्ध कराई गईं हैं। अस्पताल एवं सार्वजनिक स्थलों पर उक्त महत्वाकांक्षी योजना के सम्बंध में सन्देशप्रद अपील के स्टीकर लगाए गए हैं।कार्ड बनाये जाने का कार्य निरंतर चल रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा है कि उक्त योजना विश्व की विशाल स्वास्थ बीमा योजना है इसके अंतर्गत आने वाले लाभार्थियों का बीमारियों के जोख़िम से बचाने का प्रयास है। आयुष्मान योजना के रीजनल मैनेजर अभिषेक शुक्ला ने बताया कि समय समय पर लक्षित लाभार्थियों में श्रेणी वर्गीकृत करने के कारण लक्ष्य बढ़ जाता है जिससे उपलब्धियों पर असर पड़ता है रीजनल मैनेजर अभिषेक शुक्ला ने बताया नवंबर माह में एटा की रैंक उत्तर प्रदेश ने चौथे नंबर पर रही है। वर्ष के अंत तक एटा आयुष्मान योजना में शानदार पायदान पर रहेगा ऐसी आशा की जानी चाहिए।












