June 13, 2026 2:53 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

कुष्ठ के प्रति फैली भ्रांतियों को हम सभी मिलकर दूर कर सकते है जिस बीमारी का पूर्ण इलाज संभव है उससे डरने की क्या आवश्यकता – व्यवहार न्यायाधीश / सचिव प्रेमदीप सांखला

 

बुरहानपुर नि.प्र.- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय बुरहानपुर , जिला स्वास्थ्य समिति बुरहानपुर एवं जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर के संयुक्त तत्वधान में प.पु. महात्मा गाँधी की पुण्य तिथि पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी हॉस्पिटल में स्पर्श कुष्ठ जागरूकता एवं कुष्ठ विकृति स्वरक्षा शिविर के आयोजन पर पधारे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व्यवहार न्यायाधीश एवं सचिव प्रेमदीप सांखला ,DHO 1 डॉ एल डी एस फुन्क्वाल ,संरक्षक व् संस्थापक जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर महेंद्र जैन , संरक्षक सलाहकार डॉ फौजिया सोडावाला के विशेष आतिथ्य व जिला नोडल कुष्ठ अधिकारी डॉ आशुतोष जोशी ,जनजाग्रति अध्यक्ष डॉ किरण सिंह ,DCm संजू गरडे , प्रशिक्षण प्रभारी सुशांत जीमनेकर ,DAM नितिन गहलोद व कुष्ठ नियंत्रण इकाई स्टाफ एवं गणमान्य नागरिको की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के करकमलो से दीप प्रज्वलन से हुआ l

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रेमदीप सांखला ने कहा की बीमारी कैसी भी हो अगर उसका इलाज पूर्ण रूप से संभव है तो उससे डरने व् घबराने की आवश्यकता नही है l कुष्ठ के प्रति फैली भ्रांतियों को हम सभी मिलकर दूर कर सकते है l कार्यक्रम को संबोधित करते हुए DHO 1 डॉ फुन्क्वाल ने कहा की सभी के सहयोग के बगैर कोई भी कार्यक्रम या योजना सफल संभव नही है l जिला कलेक्टर हर्ष सिंह के द्वारा प्रेषित अपील का वाचन महेंद्र जैन ने किया एवं कुष्ठ मुक्ति का संकल्प कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रेमदीप सांखला द्वारा सभी को कराया गया l इस अवसर पर विकृत कुष्ठ मुक्त हितग्राहियों को विकलांगता प्रमाण पत्र भी प्रेमदीप सांखला के करकमलो से वितरित किये गये l इस अवसर पर समाज सेवी संस्था जनजाग्रति के सदस्यों को उत्कृष्ठ कार्य एवं सहयोग हेतु प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया l इस अवसर पर वृहद स्तर पर POD कैंप का आयोजन किया गया l कुष्ठ मुक्त हीतग्राहियो को जनजाग्रति संस्था द्वारा शाल एवं हार से सम्मानित किया गया l

उक्त अवसर पर जनजाग्रति संस्था के सदस्यगण शोभा चौधरी सुनील सलूजा , आर एस ठाकुर , रविन्द्र महाजन , अरुण जोशी , देवचंद शर्मा , रजनी गट्टानी , कैलाश अग्रवाल , राकेश राठौर , आशा तिवारी , दुरय्या जाफरी के साथ साथ स्वास्थ्य विभागीय कर्मचारी व् अधिकारी जी एस चौहान , अनवर खान ,कुसुम पाठक , जय किशन पिन्जारिया , कैलाश पटेल , जमनालाल सेन , प्रवीण श्रीवास्तव , राजेश श्रीवास्तव , रितेश साहू , बद्रीप्रसाद मुहालिया इस अवसर पर उपस्थित थे l

कार्यक्रम का सफल एवं सुंदर संचालन संजय गुप्ता द्वारा किया गया एवं उपस्थित जनों का आभार जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ आशुतोष जोशी ने माना l  l

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें