June 13, 2026 2:55 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

ऑल इंडिया कार डीलर्स एसोसिएशन (AICDA) ने हर्षोल्लास के साथ मनाई अपनी 25वीं वर्षगांठ

मुख्य संवाददाता
नई दिल्ली: ऑटोमोबाइल क्षेत्र के प्रमुख संगठन ‘ऑल इंडिया कार डीलर्स एसोसिएशन’ (AICDA) ने शनिवार, 28 फरवरी को दिल्ली के पीतमपुरा स्थित ‘जलसा बाय कोहली टेंट्स’ में अपनी स्थापना का 25वां रजत जयंती वार्षिक उत्सव अत्यंत भव्यता के साथ मनाया। एकता, शक्ति और सेवा के 25 गौरवशाली वर्षों को समर्पित इस कार्यक्रम में देशभर से आए कार डीलरों और व्यापारिक दिग्गजों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्वलन समारोह के साथ हुआ, जहाँ पारंपरिक मंत्रोच्चार के बीच ज्ञान और समृद्धि की ज्योति प्रज्ज्वलित की गई। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. एस. नायोल ने सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले ढाई दशकों में AICDA ने न केवल कार डीलरों के हितों की रक्षा की है, बल्कि भारतीय ऑटोमोबाइल व्यापार को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष लोकेश मुंजाल ने भी अतिथियों का स्वागत करते हुए संगठन की भविष्य की योजनाओं और एकजुटता पर बल दिया।

समारोह का सबसे भावुक और प्रेरणादायक क्षण वह रहा जब स्वतंत्रता और प्रगति के प्रतीक के रूप में पूरी टीम ने खुले आकाश में गुब्बारे छोड़े। हवा में लहराते ये रंग-बिरंगे गुब्बारे संगठन की लंबी उड़ान और आने वाले वर्षों में नई सफलताएं प्राप्त करने के संकल्प को दर्शा रहे थे। इस मील के पत्थर को यादगार बनाने के लिए संस्था के वरिष्ठ सदस्यों को सम्मानित भी किया गया। अंत में, शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सामूहिक भोज के साथ इस ऐतिहासिक उत्सव का समापन हुआ। संस्था के अध्यक्ष जे एस नेयोल द्वारा यहाँ आए पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें रजत वर्ष समारोह के उपलक्ष्य पर सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में टोटल ख़बरें के वरिष्ठ पत्रकार राजेश खन्ना को भी संस्था के रजत जयंती समारोह के अवसर पर सम्मानित किया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें