October 29, 2026 7:50 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

ग्राम पंचायत मकरेड़ा में डिजिटल लाईब्रेरी (पुस्तकालय) का उद्घाटन

 

गाजियाबाद,रविवार 05 अप्रैल को ग्राम पंचायत मकरेड़ा के पंचायत घर परिसर में संसार के सर्वश्रेष्ठ कार्य यज्ञ के द्वारा आर्य समाज के सम्मानित वरिष्ठ सदस्यों द्वारा डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया।ग्राम प्रधान कृष्णदेव आर्य ने बताया कि प्रथम चरण में ग़ाज़ियाबाद की 42 ग्राम पंचायतों में भाजपा की योगी सरकार ने डिजिटल लाइब्रेरी हेतु लाखों रूपए के उपकरण एवं पुस्तकें उपलब्ध करायी हैं ये सरकार की दूरदृष्टि है कि ग्रामीणांचल के युवक युवतियां पढ़ लिखकर अच्छे पदों को सुशोभित करते हुए राष्ट्र की सेवा करें,मै स्वयं भी प्रतिदिन प्रतिभागी छात्रों के साथ बैठकर अध्ययन करूंगा जो बच्चे बाहर पैसे खर्च करके पढ़ने जा रहे है,उन्हें भी यहां लाने का प्रयास करेंगे।जिससे हमारे गरीब बच्चे भी आगे बढ़े।पुस्तकालय केवल किताबों का संग्रह नहीं,बल्कि यह ज्ञान,संस्कार और विचारों का केंद्र होता है।यहाँ से हम नई-नई बातें सीखते हैं,अपने विचारों को विकसित करते हैं और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा प्राप्त करते हैं।
हमे विश्वास है कि यह पुस्तकालय विद्यार्थियों और समाज के हर वर्ग के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।
हम सभी संकल्प लें कि इस पुस्तकालय का सही उपयोग करेंगे और ज्ञान की इस ज्योति को निरंतर प्रज्जवलित रखेंगे।
इस अवसर पर यज्ञपाल शास्त्री , प्रधान कृष्णदेव आर्य,सलेक भैया , सतवीर आर्य,बृजपाल निमेष, जितेंद्र खारी,हरीश आर्य,प्रवीण शर्मा,ललित खारी,सुमित खारी एवं महिपाल सिराधना,छत्रपाल जाटव, देवव्रत आर्यआदि मौजूद रहे!

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण