October 29, 2026 9:50 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

राहुल गांधी से मिले प्रतापगढ़ कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी, संगठन सृजन अभियान की सफलता व संगठनात्मक कार्यों की सराहना

राहुल गांधी से मिले प्रतापगढ़ कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी, संगठन सृजन अभियान की सफलता व संगठनात्मक कार्यों की सराहना

प्रतापगढ़ कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने आज रायबरेली स्थित भुएमऊ गेस्ट हाउस में नेता विपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान जिले की राजनीतिक स्थिति, संगठन की मजबूती और जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

डॉ. त्रिपाठी ने राहुल गांधी को प्रतापगढ़ में संगठन सृजन अभियान की सफलता, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जोड़ने और स्मार्ट प्रीपेड मीटर,पेट्रोलियम पदार्थों में बेतहाशा वृद्धि,महंगाई जैसे मुद्दों पर चल रहे आंदोलनों की जानकारी दी।

राहुल गांधी ने प्रतापगढ़ में कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए डॉ. नीरज त्रिपाठी के प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि जनता के मुद्दों को लेकर कांग्रेस का संघर्ष जारी रहना चाहिए और कार्यकर्ता हर स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाएं।

मुलाकात के बाद डॉ. त्रिपाठी ने कहा, “राहुल गांधी जी का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है।

उनके निर्देशों के अनुसार हम प्रतापगढ़ में कांग्रेस को और मजबूत करेंगे और जनता की आवाज को सड़क से सदन तक उठाएंगे।”

बैठक में प्रदेश और जिले की आगामी राजनीतिक रणनीति पर भी चर्चा हुई।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष प्रशांत सिंह प्रिंशु, जिला प्रवक्ता मासूम हैदर, नूर आलम सहित प्रतापगढ़ कांग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal