क्षेत्राधिकारी मंझनपुर ने की NCORD समिति की समीक्षा बैठक
नशा मुक्त समाज के निर्माण हेतु विभागीय अधिकारियों संग बैठक सम्पन्न
क्षेत्राधिकारी मंझनपुर के नेतृत्व में आज पुलिस कार्यालय जनपद कौशाम्बी के दुर्गाभाभी सभागार में जनपद स्तरीय नार्को-कोऑर्डिनेशन (NCORD) समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मादक पदार्थों की रोकथाम, अवैध कारोबार के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, नशा मुक्ति केन्द्रों के संचालन, COTPA अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनजागरूकता अभियान के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर मादक पदार्थों के दुरुपयोग की रोकथाम हेतु प्रभावी अभियान चलाने तथा युवाओं को जागरूक करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने पर बल दिया गया।












