June 13, 2026 2:45 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

मंझनपुर की सड़कों पर उतरे एसपी सत्यनारायण और एएसपी अमिता सिंह

मंझनपुर की सड़कों पर उतरे एसपी सत्यनारायण और एएसपी अमिता सिंह

बकरीद से पहले पुलिस का सख्त सुरक्षा संदेश

कौशाम्बी। आगामी बकरीद पर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कौशाम्बी पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कमान संभाल ली है। बुधवार शाम पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण स्वयं सड़क पर उतरकर कस्बा मंझनपुर में पैदल गश्त करते नजर आए। उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह एवं क्षेत्राधिकारी मंझनपुर शिवांक सिंह भी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों का काफिला जैसे ही कस्बे के प्रमुख बाजारों,भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों से गुजरा, पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की गंभीरता साफ दिखाई दी। एसपी सत्यनारायण ने जगह-जगह रुककर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया और ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता के साथ निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। गश्त के दौरान एसपी सत्यनारायण और एएसपी अमिता सिंह ने व्यापारियों, दुकानदारों और आम नागरिकों से सीधे संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। अधिकारियों ने लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील करते हुए कहा कि माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर है। पुलिस प्रशासन की सक्रियता और अधिकारियों की मैदान में मौजूदगी से आमजन में विश्वास का माहौल देखने को मिला। वहीं पैदल गश्त ने यह भी साफ कर दिया कि बकरीद के दौरान कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तय है। इस दौरान संबंधित थाना पुलिस सहित भारी पुलिस बल पूरी मुस्तैदी के साथ मौजूद रहा।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें