June 13, 2026 2:51 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

डी.ए.वी पुलिस पब्लिक स्कूल जगाधरी में पुलिस महानिरीक्षक (आई.जी.)पंकज नैन ने किया निरीक्षण दौरा । 

सत्यम नागपाल,
डी.ए .वी पुलिस पब्लिक स्कूल में छात्रों को दी जा रही सभी सुविधाओं का निरीक्षण करने के लिए पुलिस महानिरीक्षक तथा डी.ए.वी स्कूल के चेयरमैन पंकज नैन (आई.पी.एस) ने विद्यालय का दौरा किया। पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल(आई.पी.एस.)भी पुलिस महानिरीक्षक के साथ विद्यालय में उपस्थित रहे। डी.ए.वी संस्था की ओर से डी.ए.वी पुलिस पब्लिक स्कूल के वाइस-चेयरमैन डाॅ जे. एस. नैन एवं मैनेजर डॉ सुषमा आर्या भी महानिरीक्षक से औपचारिक भेंट के लिए विद्यालय में उपस्थित रहे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अनूप कुमार चोपड़ा ने पुलिस महानिरीक्षक पंकज नैन तथा सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं सभी को धन्यवाद प्रेषित करते हुए कहा कि डी.ए. वी पुलिस पब्लिक स्कूल की तरक्की में आर्य समाज संस्था के साथ-साथ पुलिस विभाग का भी पर्याप्त सहयोग मिला है। डी.ए .वी पुलिस पब्लिक स्कूल जगाधरी में पुलिस विभाग द्वारा छात्रों के लिए शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सहायता प्रदान की जाती है।
विद्यालय को वह सभी आवश्यक संसाधन तथा सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई जो कि छात्रों के चहुंमुखी विकास में सहायक हैं यह सभी सुविधाएं छात्रों को एक उज्ज्वल भविष्य तथा जीवन में सफलता प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त करने में सहयोग करेंगी। पुलिस महानिरीक्षक पंकज नैन ने सभी अध्यापक अध्यापिकाओं से भी भेंट की तथा उनके कार्य की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक केवल पढ़ाते ही नहीं हैं बल्कि जीवन जीने का तरीका भी सीखाते हैं। अध्यापकों के हाथ में ही हमारे देश का भविष्य संवारने की क्षमता होती है वे भावी पीढ़ी को उच्च शिक्षा और अच्छे संस्कार देकर इतना काबिल बनाते हैं कि युवा वर्ग देश की तरक्की में अपना सहयोग देने में समर्थ होता है

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें