June 13, 2026 12:01 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

माध्यमिक शिक्षा निदेशक श्री प्रताप सिंह बघेल ने पदभार ग्रहण कर परिचयात्मक बैठक की

 

समन्वय एवं नवाचार के माध्यम से बेहतर परिणाम का लक्ष्य

तकनीक आधारित शिक्षण प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा – माध्यमिक शिक्षा निदेशक श्री प्रताप सिंह बघेल

लखनऊ, 2 जून 2026।

माध्यमिक शिक्षा विभाग के नवनियुक्त निदेशक श्री प्रताप सिंह बघेल ने मंगलवार को अपने पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की। इस अवसर पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत करते हुए विभाग की विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों तथा वर्तमान कार्यों की जानकारी प्रदान की।

बैठक में श्री बघेल ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में शैक्षिक वातावरण को और सुदृढ़ बनाने, छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास तथा शिक्षण व्यवस्था में पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को टीम भावना के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।

निदेशक माध्यमिक ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारों को बढ़ावा देते हुए डिजिटल शिक्षा, स्मार्ट कक्षाओं तथा तकनीक आधारित शिक्षण प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे जनपदों की नियमित मॉनिटरिंग करें तथा छात्रों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। बैठक में विभिन्न अनुभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से विभागीय उद्देश्यों की प्राप्ति हेतु समर्पण, समन्वय और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक में अपर निदेशक व्यावसायिक शिक्षा श्री सुरेन्द्र तिवारी, अपर निदेशक राजकीय श्री अजय कुमार द्विवेदी, अपर राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा श्री वीके पाण्डेय, संयुक्त शिक्षा निदेशक कैम्प आरपी शर्मा, उप शिक्षा निदेशक श्री राजेश कुमार आर्या, श्री अजय कुमार सिंह, श्रीमती शिवानी तथा श्री धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें