November 8, 2026 1:37 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

बिहार विधानसभा में 76वें गणतंत्र दिवस का आयोजन

रिपोर्ट अनमोल कुमार

पटना। बिहार विधानमंडल में 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने ध्वजारोहण किया और सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने संविधान सभा के पहले अध्यक्ष डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा और स्थायी अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद के ऐतिहासिक योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि बिहार के महान विभूतियों ने संविधान निर्माण में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने इन सभी को नमन और आभार प्रकट किया।इसी क्रम में बिहार विधान परिषद में अध्यक्ष अवधेश नारायण सिंह ने भी ध्वजारोहण किया और देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भारत अमृत महोत्सव मना रहा है, जो हमारे स्वतंत्रता संग्राम और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक है। उन्होंने बिहार के कई व्यक्तियों को पद्म भूषण और पद्म विभूषण सम्मान मिलने पर हर्ष व्यक्त किया और प्रदेशवासियों को मेहनत और विकास के पथ पर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर बिहार विधानमंडल के अधिकारी, कर्मचारी और सुरक्षा कर्मियों की बड़ी उपस्थिति रही। समारोह में गणतंत्र दिवस की भावना और संविधान के प्रति सम्मान का उत्साह स्पष्ट रूप से झलक रहा था।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण