June 13, 2026 2:53 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा पुलिस ऑफिस की समस्त शाखाओं के कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा

 

आज दिनांक 03.06.2026 को पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री सत्यनारायण द्वारा पुलिस कार्यालय कौशाम्बी में समस्त शाखा प्रभारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा की गई। इस दौरान विभिन्न शाखाओं द्वारा संपादित कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा माननीय मुख्यमंत्री पोर्टल से संबंधित, लंबित प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, महिला संबंधी अपराधों में संवेदनशील एवं प्रभावी कार्यवाही, मिशन शक्ति अभियान के सफल संचालन तथा जनशिकायतों के समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण पर विशेष बल दिया।

महोदय द्वारा शाखाओं में अभिलेखों के अध्यावधिक रखने, कार्यालयी कार्यों में पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने तथा कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को टीम भावना के साथ कार्य करते हुए जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा जनता को बेहतर पुलिसिंग उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया।

बैठक में समस्त शाखा प्रभारी एवं संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें