सोहावल अयोध्या । नई दिल्ली स्थित कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित भव्य समारोह में मानद उपाधि प्राप्त करने के बाद डॉ रेनू रावत ने अयोध्या आकर अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद से मिलकर लिया आशीर्वाद ।
नई दिल्ली स्थित कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित भव्य आयोजन में शामिल होकर पॉलिटिक्स एंड सोशल वर्क में मानद उपाधि प्राप्त करने के बाद अयोध्या आने पर अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद से जिला पंचायत सदस्य डॉ रेनू रावत ने मिल कर आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर डॉ रेनू रावत ने अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद को अपना मेडल और प्रमाण पत्र दिखाते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर सांसद अवधेश प्रसाद ने जिला पंचायत सदस्य डॉ रेनू रावत को नई दिल्ली स्थित कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित भव्य समारोह में मानद उपाधि मिलने पर बधाई दिया ।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य डॉ रेनू रावत ने कहा कि इसी तरह से वे अनवरत अपने दायित्वों का निर्वहन करती रहूंगी ।
उन्होंने अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद का आभार जताया और कहा कि अयोध्या सांसद जी हमारे अभिभावक की तरह से है और उनका आशीर्वाद सदैव हमें मिलता रहता है ।












