June 13, 2026 2:53 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

प्रदेश के मा.उप मुख्यमंत्री जी ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को आवास की चाभी, डमी चेक, सहायक उपकरण, अरहर बीज मिनी किट एवं ट्रैक्टर की चाभी किया प्रदान

 

मा. उप मुख्यमंत्री जी ने 213 स्वयं सहायता समूहों को रिवाल्विंग फण्ड रू0-63 लाख 90 हजार एवं 338 स्वयं सहायक समूहों को सामुदायिक निवेश निधि रू0-05 करोड़ 07 लाख का डमी चेक किया प्रदान

प्रदेश के मा.उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी एवं मा. राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) स्टाम्प, न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग, उ0प्र0 श्री रवीन्द्र जायसवाल ने आज राजकीय महाविद्यालय, सिराथू के पास “गाॅव की समस्या, गाॅव में समाधान” के अन्तर्गत आयोजित ग्राम चैपाल का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विभागीय योजनाओं के स्टाॅलों का अवलोकन तथा गर्भवती महिलाओं को पुष्टाहार प्रदान किया व बच्चों को अन्नप्राशन भी कराया।
मा. उप मुख्यमंत्री जी ने दिव्यांगजनों-विकास, जीतू कुमार, रवि कुमार, जगजीत सरोज व पुष्पराज पाल को सहायक उपकरण कान की मशीन प्रदान किया। इसी प्रकार उन्होंने दिव्यांग-धम्मा व गौरव को एम.आर. किट एवं दिव्यांग-राजकुमार व अमृत लाल को स्मार्ट केन प्रदान किया। उन्होंने सरकार द्वारा स्थायी नियुक्ति प्रदान किए गए विशेष शिक्षकों (दिव्यांग बच्चों को शिक्षा देने वाले) को सम्मानित किया एवं राष्ट्रीय आय व योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली छात्राओं को शिक्षण सामाग्री प्रदान कर सम्मानित किया।
मा0 उप मुख्यमंत्री जी ने मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवास की चाभी, आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड एवं सीएम युवा योजना के लाभार्थियों को रू0-05 लाख का डमी चेक प्रदान किया। इसी प्रकार उन्होंने 213 स्वयं सहायता समूहों को रिवाल्विंग फण्ड के रूप में रू0-63 लाख 90 हजार एवं 338 स्वयं सहायक समूहों को सामुदायिक निवेश निधि के रूप में रू0-05 करोड़ 07 लाख का डमी चेक प्रदान किया। उन्होंने व्यक्तिगत शौचालय योजना के लाभार्थियों को रू0-12 हजार अनुदान का प्रमाण-पत्र एवं कृषि यन्त्रीकरण योजना के लाभार्थी-शिव प्रसाद मौर्य को ट्रैक्टर की चाभी व कृषकों को अरहर बीज मिनी किट भी प्रदान किया।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें