June 13, 2026 2:52 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

तालाब में नहाने गई दो बालिकाएं डूबी हुई मौत

 

दो बालिकाओं की मौत के बाद घर परिवार सहित ग्रामीणों के बीच मचा कोहराम

कौशाम्बी। जनपद मुख्यालय मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के जजौली शरिफपुर गांव की तो बालिकाएं शुक्रवार की सुबह 9:00 बजे गांव के तालाब में स्नान करने गई थी स्नान के दौरान दोनों बालिकाएं गहरे पानी चली गई जिससे दोनों बालिकाएं तालाब में डूब गई है बालिकाओं के डूबने की जानकारी मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया जानकारी मिलते ही परिवार और गांव के सैकड़ो लोग मौके पर पहुंच गए मामले की सूचना पुलिस को दी गई एक घंटे की मेहनत के बाद दोनों बालिकाओं को तालाब से बाहर निकल गया तब तक दोनों बालिकाओं की मौत हो गई थी बालिकाओं की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है

जानकारी के मुताबिक मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के जलौली शरिफपुर गांव में शुक्रवार की सुबह 9 बजे दो किशोरिया संजना उम्र 10 वर्ष पुत्री राजेश सरोज और रागिनी उम्र 12 वर्ष पुत्री राकेश सरोज गांव के बाहर तालाब में नहाने गई थी दोनों बालिकाएं तालाब के पानी में नहा रही थी इसी बीच दोनों बालिकाएं तालाब के गहरे पानी में चली गई जिससे दोनों बालिकाएं तालाब में डूब गई है बालिकाओं के तालाब में डूबने की जानकारी मिलते ही गांव के सैकड़ो लोगों सहित परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए और कड़ी मेहनत के बाद दोनों बालिकाओं को तालाब से बाहर निकाला गया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी दोनों बालिकाओं की मौत हो गई है दो बालिकाओं की मौत होने के बाद घर परिवार सहित ग्रामीणों के बीच कोहराम मच गया मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई जानकारी मिलते ही मंझनपुर कोतवाल पुलिस समेत भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची है

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें