सत्यम नागपाल,
यमुनानगर, 09 जून 2026
आज जिमखाना क्लब, यमुनानगर में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शहरवासियों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को पीएनजी के लाभों तथा नए कनेक्शन प्राप्त करने की सरल प्रक्रिया के बारे में जानकारी देना था।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को पीएनजी के विभिन्न लाभों जैसे निर्बाध गैस आपूर्ति, उच्च सुरक्षा, सुविधा, किफायती दरें तथा पर्यावरण संरक्षण के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही Hellobpcl.in पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध सरल ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी दी गई, जिससे उपभोक्ता घर बैठे आसानी से पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
अधिकारियों द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया तथा नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं विश्वसनीय ईंधन के रूप में पीएनजी अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में पीएनजी कनेक्शन प्रक्रिया, सुरक्षा मानकों, बिलिंग सुविधाओं एवं 24×7 ग्राहक सहायता सेवा (मोबाइल नं. 98964-11719) के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर बीपीसीएल नॉर्थ हेड श्री लाला प्रभु जी एवं टेरिटरी मैनेजर श्री विशाल पालीवाल अपनी टीम सहित उपस्थित रहे। उन्होंने उपस्थित सदस्यों के साथ संवाद स्थापित करते हुए बीपीसीएल द्वारा प्रदान की जा रही सुरक्षित, विश्वसनीय एवं पर्यावरण-अनुकूल पीएनजी सेवाओं की जानकारी साझा की।
कार्यक्रम के अंत में नागरिकों से Hellobpcl.in पोर्टल पर पंजीकरण कर पीएनजी अपनाने तथा स्वच्छ एवं हरित भविष्य के निर्माण में अपना योगदान देने का आह्वान किया गया।












