November 8, 2026 1:25 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी महोदय ने कलैक्ट्रेट में फहराया राष्ट्रीय ध्वज

दिनांक: 26/01/2025

76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी महोदय ने कलैक्ट्रेट में फहराया राष्ट्रीय ध्वज

हमें अपने दायित्वों एवं कर्त्तव्यों का पूर्ण ईमानदारी के साथ पालन करना चाहिए: जिलाधिकारी श्री दीपक मीणा

गाजियाबाद। 76वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जिलाधिकारी महोदय श्री दीपक मीणा द्वारा कलैक्ट्रेट पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। तदोपरांत राष्ट्रगान गाया गया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा इस अवसर पर शपथ भी दिलाई गयी।
कार्यक्रम के दौरान कलैक्ट्रेट प्रांगण में केडीबी पब्लिक स्कूल के छात्र—छात्राओं द्वारा देश भक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी गयी। जिलाधिकारी महोदय ने प्रस्तुति देने वाले छात्र—छात्राओं को मिठाई व पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
जिलाधिकारी महोदय श्री दीपक मीणा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत का संविधान एक जीवित संविधान माना जाता है। इसका मतलब है कि समय के साथ इसमें परिवर्तन और संशोधन की संभावनाएं हैं, जो समाज और समय की बदलती हुई आवश्यकताओं के अनुरूप इसे समायोजित करते हैं। संविधान हमें स्वतंत्रता के अधिकार देता है। हम सभी को अपने अधिकारों के साथ—साथ अपने दायित्वों एवं कर्त्तव्यों का पूर्ण ईमानदारी के साथ पालन करना चाहिए। जिला प्रशासन की ओर से सभी जनपदवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकानाऐं प्रेषित करता हूं। जय हिन्द, जय भारत।
कार्यक्रम के समापन पर सभी आगुन्तकों को मिष्ठान वितरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन नाजिर श्री प्रमोद कुमार द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से एडीएम ई श्री रणविजय सिंह, एडीएम एल/ए श्री विवेक मिश्र, एडीएम सिटी श्री गम्भीर सिंह, एडीएम एफ/आर श्री सौरभ भट्ट, एडीएम न्यायिक अंजुम बी., सिटी मजिस्ट्रेट श्री संतोष कुमार उपाध्याय, सीटीओ श्रीमती पुष्पांजलि, एसडीएम सदर श्री अरूण दीक्षित, एसडीएम न्यायिक लोनी श्री निखिल चक्रवर्ती, एसडीएम न्यायिक मोदीनगर श्री सन्तोष कुमार राय, जिला सूचना अधिकारी श्री योगेन्द्र प्रताप सिंह सहित जिला स्तरीय अधिकारियों सहित सभी प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण