रिपोर्ट अनमोल कुमार
गया। शहर को सालों भर स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले नगर निगम, गया के वार्ड नम्बर 5 और 6 के सफाई कर्मचारियों को प्रतीक चिह्न ( मोमेंटो) और कम्पकपाती शीतलहरी में 100 से अधिक लोगों को कम्बल वितरण समाजसेवा में अग्रणी भूमिका निभाने वाले संगठन आजाद वेलफेयर सेन्टर द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शीतला प्रसाद रोड़, मोरया घाट स्थित मिलन पैलेस के सभागार में गणतंत्र दिवस के अवसर पर किया गया। इस समारोह को संबोधित करते हुए आजाद वेलफेयर सेन्टर के सचिव एवं शहर के जाने माने हैम्योपैथिक चिकित्सक, डॉ के के कमर ने कहा कि स्वच्छता एक सेवा है और सफाई कर्मचारी गण सालों भर अनवरत इसमें लगे रहते हैं। इनका सम्मान और प्रतिष्ठा देना हमारा कर्तव्य है। इससे इनका मनोबल बढेगा और अपने काम के प्रति इनकी रूचि भी बढेंग़ी। उन्होंने इस अवसर पर उन्हें प्रतीक चिह्न और कम्बल देकर सम्मान से नवाजा। कार्यक्रम में विभिन्न समाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवा कार्य प्रदान करने वाले इकबाल हुसैन, आरती कुमारी, डॉ चांद तारा यादव, मिथिलेश कुमार ( टाटा मोटर्स), जावेद अली खान, गुफरान अशरफ़, इशराफुल हक, इफरान मणिपुरी, वार्ड नंबर 5 के आयुक्त नवादा प्रकाश, वार्ड नम्बर 6 के आयुक्त, मो ० वसीम अंसारी, एस आलम आदि को भी मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।












