October 17, 2026 7:49 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

उत्तराखंड के प्रमुख धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद चारधाम में बढ़ाई गई सुरक्षा

उत्तराखंड के प्रमुख धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद चारधाम यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

त्तराखंड के प्रमुख धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद चारधाम में बढ़ाई गई सुरक्षा

उत्तराखंड के प्रमुख धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद चारधाम यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

उत्तराखंड के प्रमुख धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद चारधाम यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने सभी जिलों को सतर्कता बरतने और सघन जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

चमोली के पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह ने बताया कि ज़िले में प्रवेश करने वाले वाहनों और यात्रियों की विभिन्न स्थानों पर नियमित जांच की जा रही है। बद्रीनाथ धाम क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जा रही है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल पूछताछ और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वाेच्च प्राथमिकता है और चारधाम यात्रा को सुरक्षित एवं सुचारू बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस ने आमजन से भी किसी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें