October 17, 2026 11:42 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का मेगा गर्ल चाइल्ड काउंसलिंग सेशन, 151 स्कूलों की 400 से अधिक छात्राओं ने लिया हिस्सा।

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का मेगा गर्ल चाइल्ड काउंसलिंग सेशन, 151 स्कूलों की 400 से अधिक छात्राओं ने लिया हिस्सा।
भोज कुमार बालाजी न्यूज़
दिल्ली पुलिस की बाहरी उत्तरी (Outer North) जिला पुलिस ने बाल संरक्षण माह (जुलाई 2026) के तहत सोमवार को रोहिणी सेक्टर-16 स्थित शहीद सुखदेव कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज़ में “सुरक्षित बालिका, सुरक्षित भविष्य” थीम पर मेगा गर्ल चाइल्ड काउंसलिंग सेशन आयोजित किया।

कार्यक्रम में 151 स्कूलों की 400 से अधिक छात्राओं, शिक्षकों, स्कूल प्रतिनिधियों, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और विभिन्न संस्थाओं एवं एनजीओ के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तरी रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त रहे।

इस दौरान छात्राओं को व्यक्तिगत सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, कानूनी अधिकार और आत्मरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने गुड टच-बैड टच, रन, हाइड, टेल, साइबर अपराधों से बचाव, जीरो एफआईआर, डिजिटल साक्ष्य और महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा जैसे विषयों पर जागरूक किया।

परिवर्तन टीम ने छात्राओं को आत्मरक्षा के व्यावहारिक तरीके सिखाए और बताया कि आपात स्थिति में रोजमर्रा की वस्तुओं का उपयोग कर खुद की सुरक्षा कैसे की जा सकती है। कार्यक्रम में छात्राओं और शिक्षकों ने भी सक्रिय भागीदारी करते हुए अपने विचार साझा किए।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि दिल्ली पुलिस बच्चों और विशेष रूप से बालिकाओं की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा समाज, स्कूल और अभिभावकों की साझेदारी से ही सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित किया जा सकता है।

कार्यक्रम के अंत में विशेषज्ञों को स्मृति चिन्ह, आयोजन टीम को किट तथा स्कूल प्रतिनिधियों को जागरूकता संबंधी पुस्तिकाएं वितरित की गईं।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें