October 18, 2026 12:50 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में लर्निंग लाइसेंस शिविर आयोजित

 

झाबुआ, 16 जुलाई 2026। कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशन में पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, झाबुआ में परिवहन विभाग द्वारा विद्यार्थियों की सुविधा एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर के दौरान पात्र विद्यार्थियों के आवेदन प्राप्त कर आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण की गईं तथा कुल 16 लर्निंग लाइसेंस जारी किए गए। इस अवसर पर विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने, वाहन चलाते समय सुरक्षा मानकों का पालन करने तथा जिम्मेदार नागरिक के रूप में सुरक्षित एवं अनुशासित यातायात व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती कृतिका मोहटा ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों का उद्देश्य विद्यार्थियों को विद्यालय स्तर पर ही सरल एवं सुगम तरीके से लर्निंग लाइसेंस की सुविधा उपलब्ध कराना तथा उनमें सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता विकसित करना है। विद्यालय प्रबंधन एवं विद्यार्थियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी बताया।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें