October 17, 2026 6:03 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

थाना दिवस-जनसुनवाई में 368 शिकायतें मिलीं, सभी का हुआ निस्तारण

थाना दिवस-जनसुनवाई में 368 शिकायतें मिलीं, सभी का हुआ निस्तारण

 नई दिल्ली, 9 अगस्त। दिल्ली पुलिस की ओर से जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और पुलिस सेवाओं तक लोगों की आसान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए शुरू की गई ‘थाना दिवस-जनसुनवाई’ पहल के तहत शनिवार, 8 अगस्त को राजधानी के विभिन्न थानों में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान नागरिकों की ओर से प्राप्त 368 शिकायतों और समस्याओं का निस्तारण किया गया।

दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू के निर्देशों के बाद जून 2026 में शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य आम लोगों को अपनी शिकायतें सीधे पुलिस अधिकारियों के सामने रखने के लिए सुलभ मंच उपलब्ध कराना है। दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार के नेतृत्व में इस पहल को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है।

जनसुनवाई के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न थानों का दौरा कर नागरिकों से सीधे बातचीत की और उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना। अधिकारियों ने संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए शिकायतों के त्वरित समाधान पर जोर दिया।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, हर शनिवार सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक थानों में खुले जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इसमें लोग अपनी शिकायत, सुझाव, सहायता की मांग तथा पुलिस व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा से जुड़े मुद्दे अधिकारियों के समक्ष रख सकते हैं।

वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी से शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के साथ पुलिस की जवाबदेही भी मजबूत हो रही है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि इस पहल से जनता और पुलिस के बीच संवाद बढ़ाने तथा पुलिस की शिकायत निवारण व्यवस्था में लोगों का विश्वास मजबूत करने में मदद मिल रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें