October 17, 2026 4:28 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

प्रदेशाध्यक्ष के मार्गदर्शन में दिल्ली भाजपा ने स्वतंत्रता दिवस सप्ताह में तिरंगा यात्रा अभियान प्रारम्भ किया

*प्रदेशाध्यक्ष के मार्गदर्शन में दिल्ली भाजपा ने स्वतंत्रता दिवस सप्ताह में तिरंगा यात्रा अभियान प्रारम्भ किया*

 

*अरूण सिंह, योगेन्द्र चांदोलिया, कमलजीत सहरावत, बाँसुरी स्वराज, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविन्द्र इंद्राज सिंह सहित हजारों नेता एवं कार्यकर्ता आज के तिरंगा यात्रा अभियान में सम्मिलित हुए*

 

*दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा कल चांदनी चौक जिले की तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे*

 

मैं सभी से अपील करता हूं, 9 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर गर्व से तिरंगा फहराएं और भारत की आजादी का उत्सव मनायें — *अरूण सिंह*

 

ये तिरंगा यात्रा हमें देश सेवा की प्रेरणा देती है — *योगेन्द्र चांदोलिया*

 

हमारे पूर्वजों ने इस तिरंगे के लिए कुर्बानी दी है, आइए, इस तिरंगे को ऊंचा रखें — *कमलजीत सहरावत*

 

तिरंगा सिर्फ कपड़ा नहीं, हमारे शहीदों का सम्मान और 140 करोड़ भारतवासियों की एकता का प्रतीक है — *बाँसुरी स्वराज*

 

नई दिल्ली 9 अगस्त : भारत के स्वतंत्रता दिवस सप्ताह के अवसर पर आज *दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री हर्ष मल्होत्रा* के नेतृत्व में आज से *तिरंगा यात्रा अभियान* प्रारम्भ हुआ। श्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा है कि हम सभी जिला क्षेत्रों साथ ही अनेक मंडलों भी तिरंगा यात्रा निकालेंगे जिनका संयोजन प्रदेश महामंत्री श्री विष्णु मित्तल के साथ एक टीम कर रही है और मैं स्वयं कल चांदनी चौक जिले के तिरंगा यात्रा अभियान में शामिल होंगा।

 

इस तिरंगा यात्रा में भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री रजत चौधरी के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ता बड़ी भागीदारी कर रहे हैं।

 

आज प्रातः तिरंगा यात्रा अभियान नई दिल्ली जिले में सांसद सुश्री बाँसुरी स्वराज के नेतृत्व एवं जिलाध्यक्ष श्री रविन्द्र चौधरी की अध्यक्षता में प्रारम्भ हुआ जिसमें विधायक श्री नीरज बसोया, श्रीमति शिखा रॉय एवं श्री अनिल शर्मा, जिला महामंत्री श्री आनंद सिंह, श्री सत्येन्द्र तोमर एवं सुश्री मोनिका जुनेजा, निगम पार्षद श्रीमति अंजुम मंडल, श्रीमति अनीता बसोया, सुश्री हिमानी जैन एवं श्री धर्मवीर सहित हजारों कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। यात्रा पिलंजी गांव से शुरू होकर ग्रेटर कैलाश एम ब्लाक मार्किट पर विसर्जित हुई।

 

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री अरूण सिंह एवं सांसद श्रीमति कमलजीत सहरावत के नेतृत्व में पश्चिम जिला भाजपा कार्यकर्ताओं की तिरंगा यात्रा धोली प्याऊ से शुरू हुई और तिलक नगर थाने पर विसर्जित हुई। दिल्ली सरकार में मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा एवं श्री आशीष सूद, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री चन्द्रपाल बख्शी, विधायक श्री श्याम शर्मा एवं श्री कैलाश गंगवाल और अनेक निगम पार्षदों सहित हजारों कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

 

उत्तर पश्चिम जिले की तिरंगा यात्रा सांसद श्री योगेन्द्र चांदोलिया के नेतृत्व में भगवान परशुराम चौक रोहिणी सेक्टर 11 से प्रारम्भ होकर झंडा चौक सैक्टर 16 पर विसर्जित हुई। दिल्ली सरकार में मंत्री श्री रविन्द्र इंद्राज सिंह, महापौर श्री प्रवेश वाही, विधायक श्री कुलवंत राणा, श्री राजकरण खत्री एवं श्री दीपक चौधरी, नगर निगम में नेता सदन श्री जयभगवान यादव, जिलाध्यक्ष श्री विनोद सहरावत, अनेक निगम पार्षद और हजारों कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

 

सांसद सुश्री बाँसुरी स्वराज ने कहा कि आज नई दिल्ली से तिरंगा यात्रा शुरू करके हमें गर्व है। तिरंगा सिर्फ कपड़ा नहीं, हमारे शहीदों का सम्मान और 140 करोड़ भारत वासियों की एकता का प्रतीक है।

 

आइए, 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा फहराएं और देशभक्ति का संकल्प लें।

 

पश्चिम दिल्ली से सांसद कमलजीत सहरावत ने पश्चिम दिल्ली की माताओं-बहनों और कार्यकर्ताओं को नमन किया और कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य हर घर तक देशभक्ति पहुंचाना है।

 

हमारे पूर्वजों ने इस तिरंगे के लिए कुर्बानी दी है, आइए, इस तिरंगे को ऊंचा रखें। घर-घर तिरंगा लगाकर हम मोदी जी के “एक भारत श्रेष्ठ भारत” के सपने को साकार करें।

 

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री अरूण सिंह ने कहा कि आज पश्चिम दिल्ली की सड़कों पर तिरंगा ही तिरंगा दिख रहा है।

 

ये यात्रा हमें याद दिलाती है कि आजादी आसान नहीं थी। भाजपा कार्यकर्ता के नाते हमारा कर्तव्य है कि हर बूथ, हर गली में तिरंगा पहुंचे।

 

मैं सभी से अपील करता हूं, 9 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर गर्व से तिरंगा फहराएं और भारत की आजादी का उत्सव मनायें।

 

श्री योगेन्द्र चांदोलिया ने कहा कि

आज तिरंगा यात्रा के साथ हमने आजादी के अमृत महोत्सव को जन-जन तक पहुंचाया है। तिरंगा हमारी अस्मिता है।

 

आइए, हम सब अपने घर, दुकान और संस्थान पर तिरंगा लगाएं और सोशल मीडिया पर #हरघरतिरंगा अभियान भी चलाएं।

 

ये तिरंगा यात्रा हमें देश सेवा की प्रेरणा देती है।

 

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें