October 17, 2026 4:17 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

द्वारका में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी, 900 क्वार्टर बरामद

*द्वारका में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी, 900 क्वार्टर बरामद*

*ब्रेजा कार से शराब सप्लाई करने जा रहा आरोपी गिरफ्तार, 9 लाख रुपये की कार जब्त*

*अनिल कुमार गुप्ता दिल्ली*

नई दिल्ली, 10 अगस्त। द्वारका जिला पुलिस के ‘नशे पर लगाम, देश को सलाम’ अभियान के तहत एंटी-नारकोटिक्स सेल ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 18 पेटियां यानी 900 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद की है। शराब की सप्लाई में इस्तेमाल की जा रही मारुति ब्रेजा कार भी जब्त की गई है, जिसकी कीमत करीब 9 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक, 4 अगस्त को गुप्त सूचना के आधार पर एंटी-नारकोटिक्स सेल की टीम ने द्वारका मोड़ पर एक ब्रेजा कार को रोका। तलाशी के दौरान उसमें अवैध शराब की 18 पेटियां मिलीं। कार चालक की पहचान जतिन मल्होत्रा (33) निवासी किरण गार्डन, उत्तम नगर के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शराब बहादुरगढ़, हरियाणा से लाकर द्वारका के बिंदापुर इलाके में सप्लाई करने जा रहा था।

मामले में थाना मोहन गार्डन में दिल्ली आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी का पूर्व में कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। अब पुलिस शराब के सप्लायर की तलाश में जुटी है। कार्रवाई डीसीपी द्वारका कुशल पाल सिंह के निर्देश और एसीपी ऑपरेशन सेल सुभाष मलिक की निगरानी में इंस्पेक्टर कमलेश कुमार के नेतृत्व में की गई।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें