November 8, 2026 2:50 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

जिम में वर्कआउट करते हुए घायल हुईं ‘पुष्पा 2’ की श्रीवल्ली, टली मेगा बजट फिल्म की शूटिंग

Rashmika mandanna

Image Source : INSTAGRAM
रश्मिका मंदाना।

‘पुष्पा’ एक्ट्रेस रशिमका मंदाना 10 जनवरी को सलमान खान के साथ अपनी आगामी फिल्म सिकंदर का अंतिम शेड्यूल शुरू करने की तैयारी में थीं। एक धांसू हिट फिल्म देने के बाद अब वो दूसरी सॉलिड फिल्म के लिए तैयार हो रही थी। पैन-इंडिया स्टार रशिमका मंदाना को फिलहाल शूटिंग रोकनी पड़ी है। एक्ट्रेस को जिम में वर्कआउट करते हुए गंभीर चोट आई है। एक्ट्रेस को डॉक्टरों ने सलाह दी है कि वह पूरी तरह से ठीक होने के लिए थोड़ा आराम करें। इसके बाद ही वो अपने व्यस्त शेड्यूल पर वापसी कर सकती हैं। रश्मिका की चोट ने उनके फैंस के बीच चिंता बढ़ा दी है। 

रश्मिका हुई घायल

रश्मिका की चोट ने उनके फैंस के बीच चिंता बढ़ा दी है, लेकिन ताज़ा अपडेट्स बताते हैं कि वह जल्द ठीक होने की राह पर हैं और जल्द ही अपने काम पर वापस लौटेंगी। रश्मिका मंदाना की टीम ने कहा, ‘रश्मिका को हाल ही में जिम में चोट लगी थी और वह आराम करके ठीक हो रही हैं। हालांकि, इस वजह से उनकी आने वाले प्रोजेक्ट्स की शूटिंग कुछ समय के लिए रुक गई है। अब वह पहले से काफी बेहतर महसूस कर रही हैं और जल्द ही सेट पर वापसी करेंगी।’ 

एक्ट्रेस का आखिरी पोस्ट

सोशल मीडिया पर रश्मिका काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन वो नए-नए पोस्ट साझा करती रहती हैं। हाल में ही उन्होंने नए साल के मौके पर अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की थी, जिसमें वो कुर्सी पर बैठी मुस्कुराती नजर आ रही हैं। इस पोस्ट को साझा करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ‘और हम फिर से चलते हैं – 2025। मेरे प्यारे लोगों को नया साल मुबारक हो। आइए हम सब मिलकर एक बेहतरीन साल मनाएं।’ 

एक्ट्रेस ने दी हैं ये हिट फिल्में

बता दें, रश्मिका ने ‘एनिमल’ और ‘पुष्पा’ फ्रेंचाइज के मौजूदा कलेक्शंस के साथ कुल 3096 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिया है। लगातार अपनी मेहनत और सकारात्मकता से अपने फैंस को प्रेरित करती रही हैं। हिट फिल्मों की इस सीरीज ने उन्हें इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में शामिल कर दिया है। हालांकि, शूटिंग का यह ब्रेक सिर्फ कुछ समय के लिए है, लेकिन फैंस उम्मीद कर सकते हैं कि रश्मिका पहले से भी ज्यादा मजबूती और जोश के साथ वापसी करेंगी और अपनी खास अदाओं और एनर्जी से फिर से स्क्रीन पर धमाल मचाएंगी।

Latest Bollywood News

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण