November 8, 2026 2:40 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

डिलीवरी बॉय ने पकड़ा युवती का हाथ, बोला- ‘तुम बहुत सुंदर हो’; पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी डिलीवरी बॉय को किया गिरफ्तार।

Image Source : INDIA TV
पुलिस ने आरोपी डिलीवरी बॉय को किया गिरफ्तार।

वडोदरा: गुजरात के वडोदरा शहर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। इसे जानकर आप के भी होश उड़ जाएंगे। दरअसल, वडोदरा में एक युवती ने जोमैटो से ऑनलाइन खाना ऑर्डर किया था। ऑर्डर लेकर पहुंचे युवक ने अचानक से युवती का हाथ पकड़ लिया और फिर उसे कहा कि वह उससे बहुत प्यार करता है। हालांकि युवती ने अपना हाथ छुड़ा लिया और परिजनों को इस बारे में जानकारी दी। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

खाना देने के बहाने पकड़ा हाथ

इन दिनों ऑनलाइन फूड डिलीवरी का चलन काफी बढ़ गया है। इस दौरान कई सारी घटनाएं भी सामने आती हैं। इसी क्रम में वड़ोदरा में ऑनलाइन डिलीवरी करते समय डिलीवरी बॉय द्वारा एक महिला के साथ छेड़छाड़ का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां वडोदरा के एक अपार्टमेंट में रहने वाली युवती ने ऑनलाइन खाना ऑर्डर किया था। उसके ऑर्डर को जोमैटो का फूड डिलीवरी बॉय मोहम्मद अकमल फिरोजवाला ले गया था। लड़की को खाना देने के बाद उसने उसका हाथ पकड़ लिया। इसके बाद युवती हैरान रह गई।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस दौरान आरोपी ने युवती का हाथ पकड़कर कहा, “तुम बहुत सुंदर हो और मैं तुम्हें बहुत पसंद करता हूं।” हालांकि, लड़की ने डिलीवरी बॉय की हरकत देख तुरंत अपना हाथ छुड़ा लिया। उसने अपने परिजनों को इस घटना के बारे में जानकारी दी। वहीं परिवार के कहने पर लड़की ने लक्ष्मीपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी जोन-1 जुली कोठिया ने बताया कि आरोपी के खिलाफ युवती से छेड़छाड़ करने की शिकायत मिली थी। शिकायत के बाद आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई गई और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। (इनपुट- सत्यम नेवासकर)

यह भी पढ़ें-

शख्स को दिनदहाड़े उठा ले गए बदमाश, CCTV में कैद हुई किडनैपिंग की घटना

चोरी की शिकायत करने पहुंची महिला, पुलिस अधिकारी ने उसकी बेटी को भेजी फ्रेंड रिक्वेस्ट; हाई कोर्ट पहुंचा मामला

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण