November 8, 2026 2:30 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

छुहारे का पानी पीना सेहत के लिए कितना लाभकारी है?

 छुहारा खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है, लेकिन अगर आप छुहारे का पानी पीते हैं तो भी आपको कमाल के लाभ मिल सकते हैं. यहां हम खाली पेट छुहारे का पानी पीने के बड़े फायदों के बारे में बता रहे हैं.ड्राई छुहारा को सूखा खजूर भी कहा जाता है. ये पोषक तत्वों से भरपूर होता है और इसे भारतीय घरों में पारंपरिक तौर पर हेल्दी डाइट के रूप में उपयोग किया जाता है. हालांकि आजतक हम सिर्फ छुहारा खाने के फायदे ही जानते थे, लेकिन क्या आपको पता है कि छुहारे का पानी (Soaked Dates Water) पीना सेहत के लिए कितना लाभकारी है? आपको पता बता दें रोज छुहारे का पानी पीने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं, जो आपको अपने रुटीन में इसे शामिल करने के लिए प्रेरित करेंगे. यहां हम बता रहे हैं कि रोज खाली पेट छुहारे का पानी पीना आपको क्या-क्या लाभ दे सकता है.

1. एनर्जी का बेहतरीन स्रोत

रोज सुबह खाली पेट छुहारे का पानी पीने से शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है. छुहारे में मौजूद नेचुरल शुगर और कार्बोहाइड्रेट आपको दिनभर सक्रिय बनाए रखते हैं. यह खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो शारीरिक मेहनत करते हैं या व्यायाम करते हैं.

2. पाचन तंत्र को बनाए दुरुस्त

छुहारे का पानी फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन तंत्र को हेल्दी रखने में मदद करता है. यह कब्ज की समस्या को दूर करता है और पेट साफ रखने में सहायक होता है. अगर आप रोज सुबह इसे खाली पेट पीते हैं, तो आपका पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करेगा.

3. हड्डियों को बनाता है मजबूत

छुहारे में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं. खासतौर पर बढ़ती उम्र में हड्डियों की देखभाल के लिए छुहारे का पानी बहुत लाभकारी है.

4. ब्लड सर्कुलेशन में सुधार

छुहारे में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो खून की कमी (एनीमिया) को दूर करता है. रोजाना छुहारे का पानी पीने से शरीर में हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ता है और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है.

5. त्वचा को बनाए चमकदार

छुहारे में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स होते हैं, जो त्वचा की रंगत निखारने और उसे हेल्दी रखने में मदद करते हैं. यह शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है, जिससे त्वचा पर नेचुरल ग्लो आता है.

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण