November 8, 2026 2:16 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

थाना लोनी पुलिस द्वारा चोरी की घटना कारित करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की घटना से संबंधित 15000/- रूपये व आभूषण बरामद ।

गाजियाबाद दिनांक 13.01.2025 को थाना लोनी पर वादी द्वारा तहरीर दी गई कि अज्ञात चोर द्वारा वादी के मकान से 40 हजार रुपये व सोने चांदी के आभूषण चोरी कर ले जाना । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना लोनी पर तत्काल धारा 305/331(4) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा घटना के अनावरण हेतु टीम का गठन किया गया ।
तत्पश्चात दिनांक 15.01.2025 को थाना लोनी पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इनपुट के आधार पर उपरोक्त घटना का सफल अनावरण करते हुए प्रकाश में आये 02 अभियुक्तों 1.बाबू पुत्र मलूक निवासी केला गौदाम के पीछे बंगाली पीर के पास डाबर तालाब थाना अंकुर विहार गाजियाबाद, उम्र करीब 40 वर्ष 2. शानू पुत्र सरफराज निवासी मनसा मंदिर के पास डाबर तालाब थाना अंकुर विहार गाजियाबाद, उम्र करीब 30 वर्ष को चेकिंग के दौरान चौकी क्षेत्र लोनी तिराहा लोनी से गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से चोरी के 15000/- रुपये व 16 पीली धातु की अंगूठी, 07 पीली धातु के गले के हार, 03 जोडी सफेद धातु की पायल, 98 नग पत्थर के भिन्न भिन्न रंग के, 04 जोडी पीली धातु के कान के आभूषण व 05 पीली धातु के नोज पिन बरामद हुए । उक्त बरामदगी के आधार पर विवेचना के क्रम में उपरोक्त अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी । अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण