अनिल कुमार गुप्ता- महाकुंभ के चौथे दिन श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई. दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन में सात करोड़ से ज़्यादा श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया.महाकुंभ मेले में पवित्र स्नान कर चुके करोड़ों श्रद्धालु इसे अपने जीवन का सौभाग्य मान रहे हैं। माना जा रहा है कि दूसरे शाही स्नान मौनी अमावस्या पर 10 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचेंगे. दस देशों का 21 सदस्यीय दल संगम में स्नान करने के लिए पहुंचा. महाकुंभ में 16 जनवरी से 24 फरवरी तक `संस्कृति का महाकुम्भ `होगा.मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने प्रयागराज पहुंचकर महाकुंभ की व्यवस्थाओं की तारीफ की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि योगी सरकार ने सुरक्षा और सुविधा के बेहतरीन इंतजाम किए हैं। उमा भारती ने कहा, “भय और भ्रम दोनों दूर हो गए, ठंड से निपटने की भी शानदार व्यवस्था है।












