November 8, 2026 2:06 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

कुंडली में हुआ श्री अग्रसेन धाम निर्माण हेतु महासंकल्प उत्सव का आयोजन

– सनातन एवं हिंदु संस्कृति के बढ़ावे के लिए कुंडली में श्री अग्रसेन धाम की हुई स्थापना – संरक्षक विरेन्द्र बंसल – हर अग्र बंधु को जोड़कर विश्व विख्यात धरोहर बनेगा श्री अग्रसेन धाम -चेयरमैन जगदीश राय गोयल – माता महालक्ष्मी श्री सालासर बालाजी महाराज की वरदान महिमा का शक्तिपीठ है श्री अग्रसेन धाम कुंडली -अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवालसोनीपत, हरियाणा। विवेक जैन। कुंडली के श्री अग्रसेन धाम में वरदान मंदिर निर्माण हेतु महासंकल्प उत्सव समारोह आयोजित किया गया। कुंडली मे भगवान विष्णु व माता महालक्ष्मी के 9 अवतारों की महाशक्ति के रूप में नौ पीलरों पर की जा रही है वरदान मंदिर श्री अग्रसेन धाम की स्थापना। इस अवसर पर माता महालक्ष्मी एवं श्री सालासर बालाजी जी के भजनों से धाम प्रचारक प्रिंस जैन व सुभम ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत सुनाकर भक्तों को मंत्रमुग्ध किया। इस अवसर पर धाम के समस्त पदाधिकारियो एवं सैंकड़ों समाज सेवकों ने संकल्प सूत्र बांधकर महा निर्माण का आगाज किया। धाम में आये श्रद्धालुओं ने बताया कि यह धाम करोड़ों-करोड़ धर्म परायण एवं समाज सुधारकों की आस्था के केंद्र के रूप में स्थापित हो रहा है व वर्तमान में कुंडली दिल्ली एनसीआर में श्री अग्रसेन धाम काफी लोकप्रिय है । जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश का एक बड़ा भाग इस धाम के पवित्र निर्माण के साथ जुड़ा है और दिल्ली, हरियाणा, पंजाब चंडीगढ़ के साथ विदेश से भी काफी भारतीय इस संस्थान को एक विश्व विख्यात धरोहर बनानें में लगे हुए हैं। देश के महान संतों के की प्रेरणा से सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार, मानवता व हिंदू संस्कृति की रक्षा इस धाम का मुख्य उद्देश्य है। कुछ समय में यह धाम एक सिद्ध पीठ के रूप में भी निश्चित रूप से विख्यात होगा क्योंकि यहां पर मत्था टेक कर मन्नत मांगने वाले सभी भगतों की मनोकामना यहां पर पूरी होती हैं। संस्था के चेयरमैन जगदीश राय गोयल ने कहा की देश के हर अग्रबंधु को जोड़कर इस संस्थान को सामाजिक गतिविधियों का मुख्य केंद्र बनाया जाएगा। संरक्षक विरेन्द्र बंसल ने कहा कि कुंडली में श्री अग्रसेन धाम की स्थापना से हमारी भारतीय संस्कृति सभ्यता और सनातन पद्धति और भी गौरवशाली होगी और महाराजा अग्रसेन जी के महान सिद्धांत हर व्यक्ति में मानवता की रक्षा व एक दूसरे के प्रति दया भाव एवं सहायता का भाव जागृत करेंगे। राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि श्री अग्रसेन धाम कुंडली माता महालक्ष्मी वरदान एवं श्री सालासर बालाजी महाराज की महिमा का एक मनोकामना शक्ति पीठ है और हर असहाय व्यक्ति को मजबूत व आस्थावान बनाना ही हमारा लक्ष्य है क्योंकि सनातन पद्धति से भगवान की भक्ति ही हमें सद् मार्ग प्रदान कर सकती हैं। इस अवसर पर वाईस चेयरमैन टीकाराम मित्तल, दया शंकर गुप्ता, महासचिव दीपक मित्तल, अनिल गोयल, कोषाध्यक्ष दीपक मंगला, श्री भगवान गोयल, सलाहकार बोर्ड सदस्य महेन्द्र गोयल, राजेश गोयल, मुख्य राष्ट्रीय संयोजक सुरेश जैन, उपाध्यक्ष नवीन तायल, रश्मि सिंगल, उपाध्यक्ष अतुल सिंघल, सचिव धनश्याम गोयल, नेशनल अवार्डी एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन बागपत, संजय शर्मा, सतीश, पवन अग्रवाल, अशोक गर्ग सहित सैकड़ो श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण