November 8, 2026 2:05 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

स्वामित्व योजना के अंतर्गत तैयार की गई “घरौनी” वितरण कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला संपत्ति का मालिकाना हक: श्री सुनील कुमार शर्मा

स्वामित्व योजना से राजस्व वादों में आएगी कमी: श्री अभिनव गोपाल

जनपद में 37000 लोगों को मिला घरौनी का प्रमाण पत्र: एडीएम एफ/आर श्री सौरभ भट्ट

गाजियाबाद। माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा ”स्वामित्व योजना” के अन्तर्गत तैयार की गयी ग्रामीण आवासीय अभिलेखों (घरौनियों) के डिजिटल वितरण कार्यक्रम के मद्देनज़र हिन्दी भवन, लोहिया नगर में मुख्य अतिथि माननीय राज्यमंत्री एवं विधायक साहिबाबाद, श्री सुनील कुमार शर्मा एवं गणमान्यों अतिथियों की उपस्थित में कार्यक्रम आयोजित हुआ। हिन्दी भवन में आयोजित कार्यक्रम का माननीय मुख्य अतिथि श्री सुनील कुमार शर्मा कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा अतिथियों और प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में द्वीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि स्वामित्व योजना के तहत घरौनी वितरण के दूरगामी बेहतर परिणाम होंगे। इससे जमीनी विवाद कम होंगे, जिससे लोगों में लड़ाई—झगड़ें नहीं होगें। मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव गोपाल ने कहा कि स्वामित्व योजना से जरूरतमंद लोगों को ऋण लेने में आसानी होगी, उन्हें अपनी जमीन—मकानों आदि की जानकारी रहेंगी और उनके पास उनके कागजात होंगे। इसी के साथ जमीन से जुड़े विवाद भी नहीं होंगे। उन्होने कहा कि विभाग द्वारा किसान को कृषि सम्बंधित योजनाएं एवं केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी और अधिक सुगमता से उपलब्ध कराने हेतु वाट्सअप पर किसान कम्युनिटी ग्रुप बनाया गया है जिसमें सभी किसान परिवारों को जोड़ा जा रहा है। इसके साथ ही ग्राम प्रधानों का अलग से एक वाट्सअप ग्रुप बनाया गया है जिससे कि किसानों कि समस्याओं का निराकरण व उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाया जा सके। एडीएम एफ/आर श्री सौरभ भट्ट ने बताया कि इस दौरान 37000 घरौनियां वितरीत की गयी।माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी डिजिटल माध्यम से घरौनी वितरित की। जिसमें 10 राज्यों व 02 केन्द्रशासित राज्यों के जिसमें 2 करोड़ घरौनियां वितरित की। उन्होने सजीव संवाद के दौरान पांच लोगों श्री मनोज, सकोनी, मध्यप्रदेश, श्रीमती रचना, गंगानगर, राजस्थान, श्री रोशन, नागपुर, महाराष्ट्र, श्रीमती संगीता, रायगढ़, उड़ीसा व श्री वीरेन्द्र कुमार, साम्भा, जम्मू—कश्मीर से संवाद किया गया। तदोपरांत माननीय प्रधानमंत्री ने समस्त देशवासियों को सम्बोधित करते हुए स्वामित्व योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा स्वामित्व योजना के अंतर्गत तैयार किए गए ग्रामीण आवसीय अभिलेख “घरौनी” वितरण कार्यक्रम लोक भवन सभागार लखनऊ में आयोजित किया। माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामित्व योजना के तहत उत्तर प्रदेश में 45 लाख 35 हजार घरौनियां वितरण हुई। जिसके लिए हम माननीय प्रधानमंत्री का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हैं।हिन्दी भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्य अतिथि द्वारा दर्जनों किसानों को घरौनी वितरित की गयी। कार्यक्रम का संचालन डॉ.पूनम शर्मा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एडीएम ई श्री रणविजय सिंह, एडीएम एफ/आर श्री सौरभ भट्ट, एसडीएम सदर श्री अरूण दीक्षित श्री ललित जायसवाल, श्री अनिल अग्रवाल पूर्व राज्यसभा सांसद, श्री सत्यपाल प्रधान, श्री राजेन्द्र मित्तल, श्री धीरज शर्मा सहित अन्य अधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण