November 8, 2026 1:54 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

रास बिहारी महाराज जी की श्रीमद भागवत कथा में उमड़ी भारी भीड़

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। टटीरी गांव के प्राचीन शिव मंदिर में चल रही श्रीमद भागवत कथा में उत्तर भारत के प्रसिद्ध कथा वाचक रास बिहारी महाराज जी ने सुदामा जी की महानता पर प्रकाश डाला और उनके महान व्यक्तित्व से प्रेरणा लेने को कहा। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की महिमा से श्रद्धालुओं को अवगत कराते हुए उनकी भक्ति करने को कहा और श्रीमद भागवत कथा का समापन किया। कथा के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने जमकर फूलों की होली खेली और भजनों पर जमकर झूमें। ठाकुर दुर्गेश ने बताया कि कल हवन के बाद भंडारे का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने कथा में आने वाले सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सुभाष मेम्बर, चीनू हलवाई, रामफल, भंवर सिंह, महेंद्र, मास्टर सुखवीर, मास्टर बाबूराम, महावीर, नेशनल अवार्डी एवम उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार बागपत, आयुष, सुषमा, मोनू, विमला, मेघा, मितलेश, कविता, अंगूरी, अनिता, उषा, तन्नू, ममता सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal