November 8, 2026 1:47 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

डॉ. हिमांशु पटेल: युवा नेतृत्व का प्रतीक, नालंदा के डिहरी में निर्विरोध पैक्स अध्यक्ष निर्वाचित

रिपोर्ट अनमोल कुमार

नालंदा, बिहार – लोकतांत्रिक प्रक्रिया में एक नया अध्याय जोड़ते हुए, डॉ. हिमांशु पटेल, जो आम आदमी पार्टी बिहार के यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष हैं, नालंदा के डिहरी से निर्विरोध पैक्स अध्यक्ष चुने गए। यह ऐतिहासिक उपलब्धि न केवल उनके नेतृत्व और समर्पण का प्रमाण है, बल्कि समाज में उनकी बढ़ती लोकप्रियता और स्वीकार्यता को भी दर्शाती है।*युवाओं के प्रेरणास्त्रोत* डॉ. हिमांशु पटेल ने अपनी सादगी, कर्मठता और जनसेवा के प्रति समर्पण से न केवल युवाओं बल्कि समाज के हर वर्ग का विश्वास जीता है। बतौर आम आदमी पार्टी के यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष, उन्होंने बिहार के युवाओं के बीच अपने विचारों और क्रियाकलापों से नई ऊर्जा का संचार किया है। उनका यह निर्वाचन यह सिद्ध करता है कि जब नेता जनता के मुद्दों और उनकी भलाई के लिए काम करता है, तो जनता उन्हें बिना किसी प्रतिद्वंद्विता के सम्मान देती है। *डिहरी के विकास के लिए नई उम्मीदें* डिहरी क्षेत्र में कृषि, सहकारी व्यवस्था और ग्रामीण विकास के मुद्दों को प्राथमिकता देने का संकल्प लेते हुए, डॉ. पटेल ने कहा,”मेरा सपना एक ऐसा समाज बनाना है जहां हर व्यक्ति के पास अपने अधिकार हों और उन्हें उन्नति के समान अवसर मिलें। मैं डिहरी क्षेत्र को एक आदर्श सहकारी मॉडल के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।” समाज का एकजुट समर्थन, डॉ. पटेल का निर्विरोध निर्वाचन समाज के हर वर्ग से मिले समर्थन का प्रमाण है। ग्रामीण क्षेत्रों में सहकारिता को मजबूत करने और किसानों के हक की लड़ाई लड़ने के उनके प्रयासों ने उन्हें जनप्रिय नेता बना दिया है। अपने निर्वाचन के बाद डॉ. हिमांशु ने युवाओं से अपील की कि वे राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाएं और समाज को बेहतर बनाने के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा,”युवाओं का दायित्व है कि वे देश और समाज को नई दिशा दें। यह केवल राजनीति का क्षेत्र नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम है।” डॉ. हिमांशु पटेल का यह निर्वाचन नालंदा और बिहार के लिए गर्व की बात है। यह सफलता उनके नेतृत्व में क्षेत्र की प्रगति और समाज के हर वर्ग के कल्याण की दिशा में नए अध्याय का आरंभ है.

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण